फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Luis Suarez help Barcelona win over Alaves

ला लिगाः सुआरेज के दम पर बार्सिलोना ने अलावेस को हराया, खिताब से एक जीत दूर 

Wed, 24 Apr 2019 09:22 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 24 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Luis Suarez help Barcelona win over Alaves
लुईस सुआरेज

एलेना कार्लोस (54वें मिनट) और लुईस सुआरेज (60वें मिनट) के छह मिनट में दागे गए दो गोल के दम पर बार्सिलोना ने ला लीगा में अलावेस को 2-1 से पराजित कर दिया। सुआरेज लीग में अब तक 22 गोल कर चुके हैं।

विज्ञापन


कप्तान लियोनल मेसी की बिना उतरी बार्सिलोना की टीम अब अपने लगातार दूसरे और कुल 26वें खिताब से एक जीत दूर है। हालांकि एटलेटिको मैड्रिड अगर बुधवार देर रात को होने वाले मुकाबले में वेलेंसिया से हार जाता है तो बार्सिलोना पहले ही चैंपियन बन जाएगा।
विज्ञापन


बार्सिलोना की यह 34 मैचों में 24वीं जीत है। वह 80 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको (68) और बार्सिलोना के बीच 12 अंकों का फासला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साउथम्पटन के स्ट्राइकर शेन ने दागा ईपीएल इतिहास का सबसे तेज गोल 

Luis Suarez help Barcelona win over Alaves
शेन लोंग

साउथम्पटन के स्ट्राइकर शेन लोंग ने वाटफोर्ड के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) मुकाबले में खेल शुरू होने के 7.69 सेकंड में ही गोल कर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करवा लिया। उनका यह गोल ईपीएल के इतिहास का सबसे तेज गोल रहा।

शेन ने 19 साल पहले बनाया गया टोटेनहम के डिफेंडर लेडली किंग (9.82 सेकंड) का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि साउथम्पटन और वाटफोर्ड का यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। यह भी संयोग ही है कि शेन ने जहां पहले मिनट में साउथम्पटन के लिए गोल किया वहीं वाटफोर्ड के लिए खेल के अंतिम मिनट (90मिनट) में आंद्रे गैरी ने गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed