{"_id":"5ee42fed4e5c7b2bfd7f438b","slug":"lucas-ocampos-shines-as-sevilla-win-derby-in-la-liga-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुकास के दम पर जीता सेविला, ला लीगा मुकाबले में बेटिस को 2-0 से हराया ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लुकास के दम पर जीता सेविला, ला लीगा मुकाबले में बेटिस को 2-0 से हराया
Sat, 13 Jun 2020 07:16 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:16 AM IST
सार
तीन माह बाद खेले गए ला लीगा मुकाबले में बेटिस को 2-0 से हराया
14वीं जीत है यह सेविला की 28 मैचों में। वह 50 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर है
92 दिन बाद ला लीगा का कोई मुकाबला खेला गया। पिछला मैच 11 मार्च को हुआ था
विज्ञापन
विस्तार
आखिरकार करीब 92 दिन बाद स्पेन में फुटबॉल शुरू हो गया। सेविला ने वर्चुअल दर्शकों के बीच खेले गए ला लीगा के पहले मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी रियल बेटिस को 2-0 से मात देकर जीत के साथ वापसी का जश्न मनाया।
विज्ञापन
पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद दूसरे हाफ के 56वें मिनट में लुकास ओकामपोस ने पेनाल्टी पर गोल कर सेविला का खाता खोला। इसी के साथ लुकास लगातार पांच मैचों में गोल करने वाले पिछले नौ वर्षों में सेविला के पहले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले 2011 में अल्वारो नेग्रेडो ने ऐसा किया था।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने इस गोल का जश्न एक दूसरे के गले लगकर मनाया जबकि ऐसा करने से मना किया गया था। इसके छह मिनट बाद फर्नांडो (62वें मिनट) ने हेडर से गोल कर सेविला का स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
वर्चुअल दर्शक
दर्शकों को 43,000 की क्षमता वाले रैमन सांचेज पिजुआन स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं थी। टीवी प्रसारण में वर्चुअल दर्शकों और पूर्व में रिकॉर्ड किया गया शोर सुनाई दे रहा था। ठीक उसी तरह से जैसे वीडियो गेम्स में होता है। दुनिया भर के दर्शकों ने इसी तरह से मैच का लुत्फ उठाया।
स्टेडियम के बाहर एकत्र हुए दर्शक
मैच से पहले ही नियमों को ताक पर रखकर बड़ी संख्या में दोनों टीमों के प्रशंसक स्टेडियम के बाहर एकत्र हो गए थे। वह भले ही स्टेडियम के अंदर नहीं जा पाए लेकिन उन्हें देश में फुटबॉल की वापसी की बहुत खुशी थी।
बार्सिलोना का पहला मैच आज
गत चैंपियन बार्सिलोना तीन माह बाद अपना पहला मुकाबला शनिवार को को मलोर्का से खेलेगा। लियोनल मेसी की टीम 27 मैचों में 18 जीत से 58 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। रियल मैड्रिड (56) दूसरे नंबर है। जिनेदिन जिदान की टीम की टक्कर आइबर से होगी।
यह थे दिशा-निर्देश
- दक्षिण स्पेन की दो टीमों के बीच बेहद लोकप्रिय यह मैच सुरक्षा के कड़े दिशा-निर्देशों के बीच खेला गया
- बॉल ब्वाय से कहा गया था कि जब भी गेंद मैदान से बाहर जाए तो वे उसे संक्रमणमुक्त करें
- खिलाड़ियों को रेफरी से बात करते समय उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश थे
- खिलाड़ियों को गोल का जश्न मनाते समय कम से कम शारीरिक संपर्क बनाने के लिए कहा गया था