{"_id":"5fbc8dbde0f51c3c2b20d296","slug":"liverpool-create-history-after-convincing-win-over-leicester","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवरपूल का 64 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड, लीसेस्टर ने ही 1981 में अजेय अभियान को रोका था","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लिवरपूल का 64 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड, लीसेस्टर ने ही 1981 में अजेय अभियान को रोका था
Tue, 24 Nov 2020 11:26 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
लिवरपूल
- फोटो : social media
लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में लीसेस्टर को 3-0 से हराकर इस शीर्ष फुटबॉल लीग के लगातार 64 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड बनाया। डियोग ओ योटा भी लीवरपूल की ओर से खेलते हुए प्रीमियर लीग के अपने पहले चार घरेलू मैचों में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने।
योटा ने हेडर पर गोल दागा जबकि रॉबर्टो फिरमिनो ने भी लिवरपूल की ओर से एक गोल किया। टीम के खाते में एक अन्य गोल तब जुड़ा जब जॉनी इवान्स ने पहले हाफ में आत्मघाती गोल किया। युर्गेन क्लोप की टीम अपने घरेलू मैदान एनफील्ड पर अप्रैल 2017 से अजेय है। मौजूदा टीम ने 1970 के दशक कि अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में खेलने वाली टीम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। लीसेस्टर ने ही 1981 में पिछली टीम के अजेय अभियान को रोका था।