फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Wins Best FIFA Men's Player Award Argentina wins FIFA Fan Award list of all winners

FIFA Award: लियोनल मेसी बने 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, एम्बाप्पे-बेंजेमा को पछाड़ा, जानें किसे कौन सा अवॉर्ड

Tue, 28 Feb 2023 12:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 12:48 PM IST
सार

मेसी ने साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के लिए एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पीछे छोड़ा है। एम्बाप्पे ने फीफा विश्व तप में गोल्डन बूट जीता था, जबकि बेंजेमा ने बैलेड डी ओर अपने नाम किया था। 
 

विज्ञापन
Lionel Messi Wins Best FIFA Men's Player Award Argentina wins FIFA Fan Award list of all winners
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में विश्व चैंपियन बनाने वाले लियोनल मेसी ने एक और बड़ा खिताब अपने नाम किया है। सोमवार को उन्हें साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चुना गया। वहीं, महिलाओं में स्पेन की एलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मेसी ने अपने क्लब पीएसजी के साथी किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया है। 
विज्ञापन


एम्बाप्पे 2022 फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने गोल्डन बूट भी जीता था। फ्रांस की टीम को फाइनल तक पहुंचाने और फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट तक मैच में बनाए रखने में उनका बड़ा योगदान था। वहीं, कीरीम बेंजेमा ने बैलेन डी ओर अपने नाम किया था और वह भी इस अवॉर्ड को जीतने की रेस में थे, लेकिन मेसी ने दोनों को पीछे छोड़ा है। फीफा विश्व कप 2022 में गोल्डन बॉल भी मेसी के नाम हुई थी।
विज्ञापन

मेसी ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। 2016 में फीफा ने बैलेन डी ओर अवॉर्ड के आयोजकों से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद से हर साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया जाता है।

इस पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय टीम के कोच और कप्तान, पत्रकार और प्रशंसक वोट देते हैं। मेसी ने 2022 फीफा विश्व कप में शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में सबसे ज्यादा योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने दो गोल दागे थे।
विज्ञापन

35 वर्षीय मेसी सात बार बैलन डी ओर खिताब जीत चुके हैं। मेसी ने पिछले साल यह सम्मान जीतने वाले रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की जगह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। वहीं, महिलाओं में पुटेलस ने लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है, जबकि पिछले साल आखिरी के कुछ महीने वह चोट के चलते नहीं खेली थीं। वह लगातार दो बार बैलेन डी ओर भी जीत चुकी हैं। 29 साल की इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड की यूरोपीय चैम्पियनशिप विजेता स्ट्राइकर बेथ मीड और अमेरिका की स्टार एलेक्स मॉर्गन को पीछे छोड़ते हुए साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब जीता है।

पुटेलस वर्तमान में पिछले जुलाई में लगी घुटने की गंभीर चोट से उबर रही हैं। इस चोट की वजह से वह इंग्लैंड में स्पेन के खिलाफ यूरो कप मैच नहीं खेल पाई थीं। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस लीग में बार्सिलोना की ओर से 11 गोल किए थे। हालांकि, फाइनल में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

अर्जेंटीना- फीफा फैन अवार्ड 2022

लुका लोचशविली - फीफा फेयर प्ले अवार्ड

लियोनेल स्कालोनी - फीफा मेन्स कोच 2022

सरीना विगमैन - फीफा महिला कोच 2022

मार्सिन ओलेक्सी - फीफा पुस्कस अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ गोल)

एमिलियानो मार्टिनेज - फीफा मेन्स गोलकीपर अवार्ड 2022

मैरी एर्प्स - फीफा महिला गोलकीपर 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed