{"_id":"62471ff658db9259bc2307db","slug":"lionel-messi-unhappy-after-fan-forcibly-grabs-him-to-take-selfie-after-world-cup-qualifying-match-vs-ecuador-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैदान में घुसा दर्शक, मेसी को जबरदस्ती पकड़कर सेल्फी ली, फीफा वर्ल्ड क्वालिफायर मैच के दौरान की घटना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
VIDEO: मैदान में घुसा दर्शक, मेसी को जबरदस्ती पकड़कर सेल्फी ली, फीफा वर्ल्ड क्वालिफायर मैच के दौरान की घटना
Fri, 01 Apr 2022 09:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Apr 2022 09:23 PM IST
सार
यह फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए अर्जेंटीना का आखिरी क्वालिफाइंग मैच था। इक्वाडोर के खिलाफ यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। दक्षिण अमेरिका से चार टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। इसमें अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे और इक्वाडोर शामिल हैं।
विज्ञापन
मेसी (दाएं) के साथ फैन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों के मैदान में पहुंचने की घटना आम हो गई है। हाल ही में मिस्र और सेनेगल के बीच मैच के दौरान मोहम्मद सालाह के साथ दर्शकों ने बदसलूकी की थी। उन पर लेजर लाइट का प्रयोग किया गया था। इससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर खूब सवाल उठे थे। बाद में फीफा ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
अब एक ऐसी ही एक घटना अर्जेंटीना और इक्वाडोर के मैच के दौरान घटी है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए एस्टेडियो मोनूमेंटल बांको पिचिनचा में खेले गए क्वालिफायर मैच के दौरान एक दर्शक सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए सीधे मैदान पर पहुंच गया और उसने अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी को गले से पकड़ लिया।

इसके बाद उस दर्शक ने मेसी के साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की। इससे मेसी नाराज हो गए और उन्होंने कैमरा लेंस दूर ले जाने को कहा। इसके बाद उस दर्शक को सिक्योरिटी स्टाफ मैदान से बाहर ले गए। हालांकि, इस घटना से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर अहम सावल खड़े हो रहे है।
इस घटना के बाद उस फैन ने इंस्टाग्राम पर मेसी के साथ अपने वीडियो को पोस्ट भी किया है। इसके साथ ही उस फैन ने मेसी की तारीफ में एक लंबा नोट भी लिख दिया। उसके कैप्शन में फैन ने लिखा- आपको जीवन जीने का बस एक अवसर प्राप्त होता है और मेरे लिए इतना ही काफी है, क्योंकि मैंने सर्वकालिक महान खिलाड़ी से मुलाकात की- लियोनल मेसी। कई सालों से अपने बेहतरीन फुटबॉल स्किल से उत्साह के कई पल देने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आप से और इस गेम से प्यार करता हूं।
View this post on Instagram

यह फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए अर्जेंटीना का आखिरी क्वालिफाइंग मैच था। इक्वाडोर के खिलाफ यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। दक्षिण अमेरिका से चार टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। इसमें अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे और इक्वाडोर शामिल हैं। अर्जेंटीना की टीम प्वाइंट्स टेबल में 17 मैचों में 11 जीत और छह ड्रॉ के साथ दूसरे नंबर पर रही।
ब्राजील 17 मैचों के बाद 14 जीत और तीन ड्रॉ के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, उरुग्वे को 18 मैचों में आठ में जीत और छह में हार मिली। चार मैच ड्रॉ रहे। इक्वाडोर की टीम 18 मैचों में सात जीत, छह हार और पांच ड्रॉ के साथ चौथे नंबर पर रही।