फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Red Card Controversy: Algeria Files Official FIFA Complaint Over Refereeing Decisions

मेसी के रेड कार्ड विवाद पर बवाल: अल्जीरिया ने फीफा से की आधिकारिक शिकायत, रेफरिंग पर उठाए सवाल

Sat, 20 Jun 2026 10:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jun 2026 10:22 AM IST
सार

फीफा विश्वकप 2026 में अर्जेंटीना से 0-3 की हार के बाद अल्जीरिया ने रेफरिंग को लेकर फीफा के समक्ष आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। अल्जीरियाई फुटबॉल संघ का आरोप है कि मैच के दौरान लियोनल मेसी और एलेक्सिस मैक एलिस्टर से जुड़े दो अहम घटनाक्रमों पर रेफरी ने उचित कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
Lionel Messi Red Card Controversy: Algeria Files Official FIFA Complaint Over Refereeing Decisions
क्या मेसी को रेड कार्ड मिलना चाहिए था - फोटो : Twitter

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच खेले गए मुकाबले का विवाद अब मैदान से निकलकर फीफा के दरवाजे तक पहुंच गया है। अल्जीरिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ 0-3 की हार के बाद रेफरिंग को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्जीरियाई फुटबॉल अधिकारियों का मानना है कि मैच के दौरान कई ऐसे फैसले हुए, जिन्होंने मुकाबले की दिशा प्रभावित की।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अल्जीरिया ने फीफा की रेफरिंग समिति को भेजे गए अपने पत्र में कई घटनाओं का जिक्र किया है, जिन्हें लेकर टीम गंभीर आपत्ति जता रही है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा लियोनेल मेसी से जुड़ी एक घटना की हो रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बहस छिड़ी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मेसी पर रेड कार्ड क्यों मांग रहा है अल्जीरिया?
अल्जीरिया की शिकायत के अनुसार, पहले हाफ में एक मौके पर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का पैर अल्जीरियाई कप्तान ऐसा मांडी की पिंडली पर पड़ा था। इस घटना के बाद कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए कि क्या मेसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी।

सोशल मीडिया पर कुछ फुटेज वायरल होने के बाद कई फैंस ने मेसी को रेड कार्ड दिखाने की मांग की। हालांकि मैच के रेफरी सिजमोन मार्सिनियाक ने न तो कोई कार्ड दिखाया और न ही किसी अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला लिया। मेसी पूरे मैच में मैदान पर बने रहे और बाद में उन्होंने हैट्रिक लगाकर मुकाबले का रुख पूरी तरह अर्जेंटीना के पक्ष में कर दिया।
विज्ञापन

मैक एलिस्टर की घटना पर भी सवाल
अल्जीरिया ने अपनी शिकायत में सिर्फ मेसी का ही जिक्र नहीं किया है। टीम ने अर्जेंटीना के मिडफील्डर एलेक्सिस मैक एलिस्टर से जुड़ी एक दूसरी घटना को भी उठाया है। अल्जीरियाई पक्ष का आरोप है कि दूसरे हाफ में मैक एलिस्टर ने इब्राहिम माजा को चुनौती देते समय कोहनी का इस्तेमाल किया था। उनका कहना है कि यह घटना रेफरी के काफी करीब हुई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह मुकाबला पोलैंड के अनुभवी रेफरी सिजमोन मार्सिनियाक ने संचालित किया था, जिन्होंने 2022 विश्वकप फाइनल में भी रेफरी की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

मेसी ने रचा इतिहास
विवादों के बीच मैदान पर मेसी का प्रदर्शन शानदार रहा। अर्जेंटीना के कप्तान ने विश्वकप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत यादगार अंदाज में की और अकेले दम पर अल्जीरिया की चुनौती को खत्म कर दिया। मेसी ने पहले लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। इसके बाद रिबाउंड पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 किया और फिर 76वें मिनट में शानदार कर्लिंग शॉट के जरिए अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। यह फीफा विश्वकप इतिहास में मेसी की पहली हैट्रिक रही। इसके साथ ही उन्होंने पुरुष विश्वकप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी
इस मुकाबले में तीन गोल करने के बाद मेसी के विश्वकप में कुल गोलों की संख्या 16 हो गई। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह उपलब्धि उनके 39वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले और विश्वकप में उनके पहले गोल के 20 साल पूरे होने के मौके पर आई। इसके अलावा यह अर्जेंटीना के लिए उनका 200वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था, जिसने इस प्रदर्शन को और खास बना दिया।

अब आगे क्या?
अल्जीरिया की शिकायत पर फीफा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रेफरिंग समिति इस मामले की समीक्षा करती है या नहीं। उधर मैदान पर नजर डालें तो अर्जेंटीना का अगला मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा, जबकि अल्जीरिया की टीम जॉर्डन के खिलाफ जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश करेगी। फिलहाल चर्चा मेसी की हैट्रिक जितनी ही उस विवाद की भी हो रही है, जिसने विश्वकप 2026 में रेफरिंग को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed