{"_id":"234de890786397e5b9fb5c555259af6b","slug":"lionel-messi-on-fire-for-barcelona-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना की जीत में मेसी का डबल धमाल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना की जीत में मेसी का डबल धमाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए बार्सिलोना क्लब ने कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में नौ खिलाड़ियों से खेल रही एस्पानियोल को 4-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
एस्पानियोल ने पिछले मुकाबले में यूरोपियन चैंपियन बार्सिलोना को गोलरहित बराबरी पर रोक लिया था और इस मुकाबले में भी फेलिप कैसिडो के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
हालांकि अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी ने चार मिनट बाद ही बराबरी दिला दी। मेसी ने आंद्रियास इनिस्ता से मिले थ्रू पास पर तीस गज की दूरी से गोल किया।
दमदार किक के सामने विपक्षी गोलकीपर ठगा सा रह गया। मध्यांतर से पहले फ्री किक पर बेहतरीन गोल कर मेसी ने बढ़त भी दिला दी। बार्सिलोना के लिए गेरार्ड पिक्यू ने तीसरा और नेमार ने चौथा गोल किया।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच दूसरे चरण का मैच 13 जनवरी को खेला जाएगा। अन्य मैचों में एल्वारो नेग्रेडो की हैट्रिक की मदद से वैलेंसिया ने ग्रेनाडा को 4-0 से हरा दिया।
जबकि एथलेटिक बिलबाओ ने विलारियाल को 3-2 से हरा दिया। वैलेंसिया के कोच के तौर पर गैरी नेविले की यह सात मैचों में दूसरी जीत रही।