फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi not involved in Barcelona's necessary Covid-19 testing facility, relations soured

बार्सिलोना की जरूरी कोविड-19 जांच में शामिल नहीं हुए मेसी, संबंधों में बढ़ी खटास

Sun, 30 Aug 2020 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi not involved in Barcelona's necessary Covid-19 testing facility, relations soured
लियोनल मेसी (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने बार्सिलोना फुटबॉल क्लब का साथ छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। हालांकि बार्सिलोना ने इसपर किसी भी तरह की टिप्पणी से इंकार किया है। लेकिन रविवार को पूरी टीम के लिए अनिवार्य कोविड-19 जांच के लिए नहीं पहुंचकर उन्होंने बार्सिलोना के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का एक और संकेत दे दिया। बार्सिलोना ने कहा कि मेसी एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका क्लब के ट्रेनिंग सेंटर में परीक्षण नहीं हुआ। आगामी सत्र के शुरू होने से पहले टीम सोमवार से ट्रेनिंग बहाल करने को तैयार है। 

विज्ञापन


क्लब ने मेसी को जल्दी छोड़ने के लिए बातचीत नहीं करने के अपने पक्ष को फिर दोहराया और कहा कि अगर क्लब अगले सत्र से आगे उनका अनुबंध बढ़ाना चाहता है ताो अध्यक्ष जोसेप बार्टोम्यू ही खिलाड़ी के साथ बातचीत करेंगे।’
विज्ञापन


मेसी ने पिछले हफ्ते क्लब छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन बार्सिलोना उन्हें जून 2021 में खत्म होने वाले अनुबंध के समय तक टीम में रखना चाहता है। क्लब ने यह भी कहा कि वह किसी अन्य टीम से संभावित ट्रांसफर की बातचीत भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी ने मंगलवार को क्लब को बुरोफैक्स (टेलीग्राम की तरह प्रमाणित दस्तावेज) भेजकर क्लब छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने अनुबंध की उपधारा का हवाला दिया जो उन्हें फ्री में सत्र के अंत तक क्लब को छोड़ने की अनुमति देता है लेकिन क्लब का दावा है कि यह पहले ही खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed