फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi is worlds highest paid soccer players in 2020, Mbappe also Rises

साल 2020 में 927 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मेसी सबसे आगे, दूसरे नंबर के रोनाल्डो से 66 करोड़ ज्यादा

Tue, 15 Sep 2020 02:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Sep 2020 02:24 PM IST
सार

चार माह पहले फोर्ब्स ने साल 2019-20 सीजन में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले ओवरऑल खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर करीब 800 करोड़ रुपये के साथ मेसी और रोनाल्डो को पछाड़ा था, तब 192 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले विराट कोहली (66) ही टॉप-100 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर थे।

विज्ञापन
Lionel Messi is worlds highest paid soccer players in 2020, Mbappe also Rises

विस्तार

लगातार दूसरे साल लियोनेल मेसी एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर्स बने हैं। स्पोर्ट्स मैगजीन फोर्ब्स ने 2020 में सर्वाधिक कमाने वाले फुटबॉलर्स की लिस्ट जारी की, जिसमें अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी 126 मिलियन डॉलर (927 करोड़ रुपये से ज्यादा) कमाई के साथ टॉप पर हैं तो हालांकि पिछले साल के मुकाबले उनकी कमाई में 7 करोड़ रुपये की कमी आई है। मेसी ने 92 मिलियन (लगभग 677 करोड़) कमाई अपनी सैलरी से की है तो शेष 34 मिलियन (साढ़े 250 करोड़ रुपये) अन्य स्त्रोत से आए हैं।

विज्ञापन


अपने बचपन के क्लब बार्सिलोना से करार विवाद के बाद यह खबर मेसी के फैंस को खुश करने वाली है। दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के कप्तान और यूवेंट्स के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नंबर आता है। सोशल मीडिया पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले इस फुटबॉलर ने साल 2020 में 861 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम कमाई की है। पेरिस सेंट जर्मन के स्ट्राइकर और ब्राजील के सुपर स्टार नेमार 706 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ तीसरे क्रम पर हैं।
विज्ञापन


21 वर्षीय म्बाप्पे की कमाई में जबरदस्त उछाल हुआ है। कोरोना काल में जहां दुनिया भर की अर्थव्यवस्था डगमगा गई तो वही फ्रांस के इस खिलाड़ी ने सभी को चौंकाते हुए साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये कमाए हैं। टॉप-5 में शामिल होकर उन्होंने सभी को चौंका दिया। पिछले साल वे 300 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सातवें नंबर पर थे। 2018 फीफा विश्व कप में महज 19 साल की उम्र में गोलकर पेले को रिकॉर्ड तोड़ने वाले किलियन के खेल के बूते ही फ्रांस दूसरी बार चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्त्र के स्ट्राइकर और लिवरपूल की टीम के अहम सदस्य मोहम्मद सलाह 272 करोड़ रुपये के साथ सातवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए। फ्रांस के पॉल पोग्बा छठे, बार्सिलोना के एंटोइनो ग्रीजमैन सातवें, रियाल मैड्रिड वाले गैराथ बेल आठवें, बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवैन्डोस्की नौवें और मैनचेस्टर यूनाईटेड के डेविड डी गिया साल 2020 में कमाई के मामले में दसवें फुटबॉलर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed