{"_id":"5dec980d8ebc3e1bfc0451c1","slug":"lionel-messi-grabs-hat-trick-as-barcelona-rout-mallorca","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेस्सी ने हैट्रिक लगाकर रोनाल्डो को पीछे छोड़ा, बार्सीलोना ने मालोर्का को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेस्सी ने हैट्रिक लगाकर रोनाल्डो को पीछे छोड़ा, बार्सीलोना ने मालोर्का को हराया
Sun, 08 Dec 2019 11:58 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनल मेस्सी ने ला लीगा में 35वीं हैट्रिक के साथ नया रिकॉर्ड बनाया जिससे बार्सीलोना की टीम रीयाल मालोर्का को 5-2 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई। मेस्सी के तीन गोल के अलावा एंटोनी ग्रिजमैन और लुई सुआरेज ने भी बार्सीलोना की ओर से एक-एक गोल किया। बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी की यह ला लिगा में रिकॉर्ड 35वीं हैट्रिक है। इस मामले में उन्होंने युवेंट्स के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मौजूदा सत्र में मेस्सी अब सर्वाधिक 12 गोल दागे चुके हैं। मालोर्का की ओर से दोनों गोल एंटे बुडमिर ने किए। इस जीत से बार्सीलोना की टीम 15 मैचों में 34 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। रीयाल मैड्रिड के भी 15 मैचों में इतने ही अंक हैं लेकिन खराब गोल अंतर के कारण टीम दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन