{"_id":"2e1e35ebd8a3801505dfb7f0bccb142c","slug":"lionel-messi-delighted-with-new-la-liga-scoring-record-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा में हैट्रिक के साथ रिकॉर्ड बनाकर खुश हैं मेस्सी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा में हैट्रिक के साथ रिकॉर्ड बनाकर खुश हैं मेस्सी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 24 Nov 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
सफलताओं के रथ पर सवार अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेस्सी ने अपनी रिकॉर्ड बुक में रविवार को एक और पन्ना दर्ज करा लिया।
बार्सिलोना के इस स्टार फुटबॉलर ने सेविला पर 5-1 की जीत में शानदार हैट्रिक तो लगाई ही, साथ ही ला लीगा के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया।
इस दौरान उन्होंने महान स्ट्राइकर टेल्मो जारा को पछाड़ा, जिनके नाम ला लीगा में 251 गोल थे। सेविला पर इस जीत के बावजूद बार्सिलोना अभी भी अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज रीयल मैड्रिड से 2 अंक पीछे है।
ला लीगा में अपना 289वां मुकाबला खेल रहे 27 वर्षीय मेस्सी ने अपनी चिर परिचित फ्री किक के जरिए बार्सिलोना का खाता खोला और टेल्मो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पहले हाफ का यही एकमात्र गोल रहा।
विज्ञापन
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही जॉर्डी अल्बा के आत्मघाती गोल की वजह से सेविला ने मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार का जादू देखने को मिला, जिन्होंने बेहद आसानी से जावी की फ्री किक पर मिले पास को हेडर के जरिए गोल में उलझाकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।
मेस्सी ने लीग में अपना 252वां, 253वां और 254वां गोल दागा। मेस्सी इस रिकॉर्ड से खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने फेसबुक पर अपनी उपलब्धि का जश्न मनाते हुए लिखा, "जब मैंने लीग में अपना पहला गोल किया था, तब मैंने नहीं सोचा था कि कोई रिकॉर्ड तोड़ पाऊंगा, खासकर महान फुटबॉलर टेल्मो जेरा का।"
बार्सिलोना के लिए अपने पहले गोल की तलाश कर रहे लुइस सुआरेज की मुराद इस मैच में भी पूरी नहीं हो सकी।