फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Covid19 reports negative returns to France

Lionel Messi Covid-19 Report: लियोनल मेसी की रिपोर्ट निगेटिव, फ्रांस लौटे

Thu, 06 Jan 2022 06:54 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Jan 2022 06:54 AM IST
विज्ञापन
Lionel Messi Covid19 reports negative returns to France
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया में सबसे ज्यादा सात बार बैलेन डीऑर अवॉर्ड जीत चुके पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद वह बुधवार को पेरिस पहुंच गए। अर्जेंटीना में सर्दियों की छुट्टियों के लिए गए मेसी पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


अब 34 वर्षीय मेसी की पीएसजी के डॉक्टर दोबारा जांच करेंगे। इसके बाद ही यह फैसला किया जाएगा कि वह लियोन के खिलाफ नौ जनवरी को होने वाले फ्रेंच लीग वन मैच में खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन


मेसी को सोमवार (3 जनवरी) रात फ्रेंच कप में खेलना था। मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट हुआ। इस दौरान मेसी सहित चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। मेसी के अलावा वेनेस के खिलाफ मैच से पहले लेफ्ट बैक जुआन बेर्नाट, बैकअप गोलकीपर सर्जियो रिको और 19 साल के मिडफील्डर नाथन बितुमाजाला भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेसी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी के लिए पीएसजी के साथ अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। वे लीग-1 के 11 मैच में सिर्फ एक गोल कर सके हैं। वहीं, चैंपियंस लीग में पीएसजी के लिए उन्होंने पांच मैच में पांच गोल दागे हैं। उन्होंने 11 अगस्त को क्लब के साथ करार किया था। पीसएजी के लिए छह गोल करने के अलावा पांच गोल असिस्ट भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed