फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi confirms he is leaving fc Barcelona

विदाई: अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए मेसी, बार्सिलोना का साथ छूटने पर हुए भावुक, बोले- पूरी जिंदगी यहां...

Sun, 08 Aug 2021 06:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 08 Aug 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi confirms he is leaving fc Barcelona
लियोनेल मेसी - फोटो : social media

बार्सिलोना का साथ छूटने पर दिग्गज  फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी भावुक हो गए। क्लब द्वारा आयोजित विदाई समारोह में वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए। वह बोलते समय रोने लगे। 17 साल का साथ छूटने पर उनके आंखों में आंसू थे। अपने संबोधन में मेसी ने कहा, 'लगभग पूरी जिंदगी यहां बिताने के बाद टीम को छोड़ना काफी मुश्किल है। मैं इसके लिए तैयार नहीं था। मुझे विश्वास था कि मैं क्लब के साथ बना रहूंगा, जो मेरे घर जैसा है।' उन्होंने आगे कहा कि यह सुनकर दुख हुआ कि स्पेनिश लीग के वित्तीय नियमों के कारण क्लब के साथ नया अनुबंध करना असंभव हो गया है। वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि मेरी बार्सिलोना छोड़ने के बाद पीएसजी क्लब के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मेसी ने बार्सिलोना के साथ सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते। मेसी पिछले 17 साल से बार्सिलोना का हिस्सा थे। वह 2004 से ही इस क्लब की तरफ से खेल रहे थे। उन्होंने क्लब के साथ 778 मैच खेले, जो एक रिकॉर्ड है। वह 520 मैचों में 474 गोल के साथ स्पेनिश लीग में भी शीर्ष स्कोरर भी हैं। मेसी 672 गोल के साथ बार्सीलोना के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed