फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   lionel messi come back after two and half months

मेसी की वापसी पर हावी दिखी पेरिस आतंकी हमलों की सुरक्षा

Sat, 21 Nov 2015 12:51 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
lionel messi come back after two and half months

एक हफ्ते पहले पेरिस आतंकी हमले के मद्देनजर रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच होने वाले मुकाबले में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। फुटबॉल जगत में सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता का सबब हो गया है। इन सुरक्षा चिंताओं के बीच ढाई महीने बाद फिट होकर लौट रहे फुटबॉल स्टार लियोनल मेसी की वापसी भी दबकर रह गई है।

विज्ञापन


स्पेन की सरकार ने मैच के दौरान 2400 पुलिसकर्मियों की तैनाती का आश्वासन दिया है। स्टेडियम के बाहर भी त्रिस्तरीय सुरक्षा का घेरा रहेगा। पेरिस में जब आतंकी हमला हुआ तब स्टेड डि फ्रांस में फ्रांस और जर्मनी के बीच मुकाबला चल रहा था। पेरिस हमले में 129 लोग मारे गए थे जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस बीच स्पेन का बेल्जियम के साथ होने वाला दोस्ताना मैच भी आतंकी धमके के कारण स्थगित हो गया है जबकि जर्मनी और नीदरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बम की धमकी के बाद कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं होगा कोई मैच स्‍थगित

lionel messi come back after two and half months

पेरिस हमलों से एक तरफ देश में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर स्पेनिश अधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अब कोई मुकाबला स्थगित नहीं होगा। इस बीच अर्जेंटीनी सुपरस्टार लियोनल मेसी अपनी वापसी को जोरदार बनाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने इस हफ्ते कड़ी ट्रेनिंग की है लेकिन अभी यह तय नहीं है कि कोच लुइस एनरिक्स अपने स्टार को मैच के शुरुआत में ही उतारेंगे या उनको बेंच पर ज्यादा रखा जाएगा।

बार्सिलोना के कप्तान आंद्रियास इनिस्ता ने कहा यह दुख और शर्म की बात है लोग खेल की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यही है और इसको नजरंदाज नहीं कर सकते। हम कोशिशें करनी चाहिएं कि चीजें जल्द से जल्द सामान्य हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed