Lionel Messi: जश्न के दौरान बाल-बाल बची अर्जेंटीना के टीम, बस से नीचे गिर सकते थे मेसी समेत पांच खिलाड़ी
अर्जेंटीना में जश्न के दौरान लियोनल मेसी और उनके साथी खिलाड़ी बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। अगर ये पांचों खिलाड़ी सही समय पर नहीं झुकते तो बस से नीचे गिरने का खतरा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Messi and his teammates had a close miss here 😳 pic.twitter.com/nQtNwE9Cpc
— ESPN FC (@ESPNFC) December 20, 2022
कैसे टला हादसा?
अर्जेंटीना के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ एक बस में सवार होकर रैली में शामिल हुए थे। फैंस के साथ अर्जेंटीना की टीम शहर में घूम रही थी। मेसी सहित पांच खिलाड़ी ट्रॉफी लेकर बस की छत में बैठे हुए थे। तभी एक बिजली का तार इन खिलाड़ियों के सामने आ गया। शुरुआत में किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी, लेकिन सही समय पर एक खिलाड़ी ने देख लिया और सभी को सतर्क किया। ऐन वक्त पर सभी खिलाड़ी झुक गए और बस बिजली के तार के नीचे से गुजर गई। इस तार से खिलाड़ियों को करंट लगने का खतरा नहीं था, लेकिन तार से टकराने पर ये खिलाड़ी बस से नीचे गिर सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
🔸Rodrigo De Paul, Leo Messi, Di Maria, Otamendi, Paredes and the world cup were inches away from falling off the bus due to the overhead cables.
विज्ञापन विज्ञापन
🔸Luckily, they ducked in time and only Leandro Paredes' cap fell. pic.twitter.com/oznM488rx2— infosfcb (@infosfcb) December 20, 2022
🔸3:30 a.m. in Argentina but the people are outside their homes to welcome the World Champions!pic.twitter.com/FSG6tlNgXs
— infosfcb (@infosfcb) December 20, 2022
स्टार फुटबॉलर मेसी की रविवार को हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया था। इससे पहले फुल टाइम में स्कोर 2-2 की बराबरी और एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 3-3 की बराबरी पर रहा था। मेसी ने फाइनल में अब तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने दो गोल दागे। इस विश्व कप में मेसी ने कुल मिलाकर सात गोल दागे।
🔸While thousands of people receive the Argentine National Team in Ezeiza, THE OBELISK IS where the non-stop party is at!
— infosfcb (@infosfcb) December 20, 2022
🔸Again, no one sleeps in Argentina today.pic.twitter.com/ZDygC7jxoP
विश्व कप में मेसी के कुल गोल की संख्या 13 पहुंच गई है। साथ ही वह अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। फाइनल में मैदान पर उतरते ही मेसी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच (26) खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। यह मेसी का पांचवां विश्व कप था।
🔸The National Team receives a warm welcome by the people of Argentina.pic.twitter.com/dDHqAcRU6Z
— infosfcb (@infosfcb) December 20, 2022
अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार विश्व चैंपियन बनी है। इससे पहले 1986 और 1978 में इस टीम ने फुटबॉल विश्व कप जीता था। विश्व कप जीतने के बाद अर्जेंटीना पहुंची टीम को जिस बस में घुमाया गया, उसमें तीन स्टार बने थे। ये तीनों स्टार तीन विश्व कप को दर्शाते हैं।