{"_id":"5fa353838ebc3e276d6bb293","slug":"lewandowski-hits-hat-trick-as-bayern-thrash-eintracht","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: लेवांडोव्स्की के दम पर बायर्न की जीत की हैट्रिक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: लेवांडोव्स्की के दम पर बायर्न की जीत की हैट्रिक
Thu, 05 Nov 2020 06:51 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 06:51 AM IST
सार
- -मौजूदा चैंपियन म्यूनिख ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में साल्ज्बर्ग को 6-2 से हराया
- -04 गोल दागे बायर्न के खिलाड़ियों ने आखिरी 12 मिनट में
- -70 गोल हो गए हैं लेवांडोव्स्की के चैंपियंस लीग में। वह रोनाल्डो (130), मेसी (117) और रूड (71) के बाद ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोल के दम पर मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में आरबी साल्ज्बर्ग को 6-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम ने इस सत्र में अपना जीत का सौ फीसदी रिकॉर्ड कायम रखा।
विज्ञापन
लेवांडोव्स्की (21वें, 88वें मिनट) के अलावा जेरोम बोटेंगे (79वें मिनट), लेरॉय साने (83वें मिनट) और लुकास हर्नानडेज (90+2वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। एक गोल आत्मघाती रहा जो रासमस क्रिसटेनसेन (44वें मिनट) ने दागा। साल्जबर्ग की ओर से मर्गिम बेरिशा (चौथे मिनट) मसाया ओकुगावा (66वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
रियल को मिली पहली जीत
रोड्रिगो (80) के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से 13 बार के चैंपियन रियल मैड्रिड ने इंटर मिलान को 3-2 से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की। दोनों टीमें 80वें मिनट तक 2-2 से बराबरी पर थी।
विज्ञापन
रियल की ओर से करीम बेंजेमा (25वें मिनट) और सर्जियो रोमास (33वें मिनट) ने गोल किए। रोमास का यह क्लब के लिए सौवां गोल था। मिलान की ओर से लुटारो मार्टिनेज (35वें मिनट) और इवान पेरिसी (68वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
जोटा की हैट्रिक से लिवरपूल की बड़ी जीत
डिएगो लोटा (16वें,33वें,54वें मिनट) की हैट्रिक के दम पर लिवरपूल ने पिछले साल क्वार्टर फाइनल तक का सफल तय करने वाले अटलांटा को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से रौंदा। यह इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला था। पुर्तगाल के जोटा सितंबर में लिवरपूल से जुड़े थे। उन्होंने जो 10 मुकाबले खेले हैं उनमें सात गोल दाग चुके हैं।
अन्य दो गोल मोहम्मद सोलाह (47वें मिनट) और सादियो माने (49वें मिनट) ने किए। लिवरपूल की यह लगातार तीसरी जीत है। अन्य मैचों में मैनचेस्टर सिटी ने ओलंपियाकोस को 3-0 से और बोरूसिया एम ने शख्तार डोनेत्स्क को 6-0 से हराया। लोकोमोटिव मास्को और एटलेटिको मैड्रिड के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।