फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Leicester City beat Chelsea to win maiden FA Cup title

लीसेस्टर सिटी ने चेल्सी को हराकर पहली बार एफए कप पर जमाया कब्जा

Sun, 16 May 2021 08:37 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sun, 16 May 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
Leicester City beat Chelsea to win maiden FA Cup title
FA cup - फोटो : सोशल मीडिया
यूरी टिएलमैंस के शानदार गोल की बदौलत लीसेस्टर सिटी ने अपना पहला एफए कप हासिल किया। लीसेस्टर सिटी ने चेल्सी पर 1-0 से जीत हासिक कर जीत का स्वाद चखा। इससे पहले लीसेस्टर ने तीन बार फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन जीत नहीं मिली। आखिर बार उसने 1969 में फाइनल खेला था।
विज्ञापन


इस तरह से लीसेस्टर ने टिएलमैंस के गोल की बदौलत इतिहास रचते हुए पहली बार कप हासिल किया जो लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।  

एफए कप फाइनल को करीब 21 हजार दर्शकों ने वेंबले स्टेडियम में देखा। कोविड 19 के दौरान लगे प्रतिबंधों के बाद ये किसी मैच में मौजूद सबसे अधिक भीड़ थी। 

कोविड-19 के दौर में हुए इस बड़े मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। लोगों ने यहां पहुंचकर अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। दूसरे हाफ में जैसे ही टिएलेमैंस ने गोल दागा पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। स्टेडियम में एक तिहाई दर्शकों को ही आने की इजाजत थी इसके बावजूद लोगों ने खासा जोश था और पूरे मैच के दौरान ये बना रहा। 

विज्ञापन

दूसरे हाफ में 89वें मिनट में चेल्सी को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब वेस मॉर्गन ने गोल मारा लेकिन बेन चिलवेल को ऑफसाइड करार दे दिया गया। 

 

टोरेस की हैट्रिक से मैनचेस्टर सिटी की जीत

इंग्लिश प्रीमियर लीग में न्यूकैसल यूनाइटेड को 4-3 से हराया
फेरेन टोरेस की हैट्रिक की मदद से नई चैंपियन मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में गैर घरेलू मैदान पर लगातार 12वां मुकाबला जीता। सिटी ने न्यूकैसल यूनाइटेड को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से पराजित किया। चैंपियन बनने के बाद यह उसका पहला मुकाबला था और उसने दो बार वापसी करते हुए जीत हासिल की। स्पेन के खिलाड़ी ने 42, 64 और 66वें मिनट में गोल किए। अन्य गोल कैंसेलो ने किया। न्यूकैसल की ओर से क्रैफथ (25), जोलेंटन (45+6) और विलोक (62) ने गोल किए। मध्यांतर तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। सिटी ने तीन मैच पहले ही खिताब अपने कब्जे में कर लिया है।

टोरेस ने क्लब के साथ अपने पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पिछले चार लीग मैचों में पांच गोल किए। न्यूकैसल के खिलाफ उन्होंने तीन मिनट में दो गोल कर 2-3 से पिछड़ रही टीम को जीत दिला दी। सिटी की टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड से 13 अंक आगे है। 

 

इब्राहिमोविच घुटने में चोट के कारण यूरोपीय चैंपियनशिप से बाहर  

ज्लाटन इब्राहिमोविच घुटने की चोट के कारण आगामी यूरोपीय चैंपियनशिप (यूरो) में भाग नहीं ले पाएंगे। यह जानकारी स्वीडन के फुटबॉल महासंघ ने दी। एसी मिलान की जुवेंटस पर 3-0 की शानदार जीत के बाद इब्राहिमोविच को लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर आते देखा गया। स्वीडन के अग्रिम पंक्ति के इस खिलाड़ी के घुटने की जांच की गई। एसी मिलान की ओर से कहा गया कि इब्राहिमोविच छह सप्ताह तक इलाज के कारण खेल से दूर रहेंगे। इसके तुरंत बाद स्वीडिश फुटबॉल महासंघ ने घोषणा की कि 39 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच से कहा था कि वह टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट नहीं हो सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed