फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Leicester City 9-0 victory at Southampton is the biggest win EVER in the English premier league

लीसेस्टर सिटी ने साउथम्पटन को 9-0 से रौंदा, प्रीमियर लीग में बड़े अंतर से जीत के रिकॉर्ड की बराबरी

Sat, 26 Oct 2019 08:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Leicester City 9-0 victory at Southampton is the biggest win EVER in the English premier league
लीसेस्टर सिटी - फोटो : ट्विटर

प्रीमियर लीग में शुक्रवार को लीसेस्टर सिटी और साउथैम्पटन के एक मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बन गया। खेले गए मुकाबले में लीसेस्टर सिटी ने साउथैम्पटन के खिलाफ नौ गोल दागे और एकतरफा जीत दर्ज की।

विज्ञापन


लीसेस्टर सिटी ने साउथैम्पटन 9-0 से हराकर प्रीमियर लीग में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। प्रीमियर लीग में इससे पहले सबसे अधिक गोल के अंतर से जीतने का रिकॉर्ड मैनचेस्टर यूनाइटेड के नाम था जिसने मार्च 1995 में इपस्विच को 9-0 से हराया था।
विज्ञापन


लीसेस्टर की तरफ से अयोजे पेरेज और जैमी वार्डी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 गोल दागे जबकि बेन चिलवेल, यूरी टीलेमैंस और जेम्स मैडिसन ने एक-एक गोल किया। इस जीत के साथ सिटी के 10 मैचों में 20 अंक हो गए हैं और वो लीग की तालिका में लीवरपूल (नौ मैच में 25 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेन चिलवेल ने 10वें मिनट में गोल कर लीसेस्टर सिटी को बढ़त दिलाई जिसके 7 मिनट बाद यूरी तिएलेमैंस ने गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया। अयोज पेरेज ने 19वें और 39वें मिनट में लगातार गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। जैमी वार्डी ने हाफ टाइम से पहले अपना पहला गोल किया। हाफ टाइम के बाद पेरेज (57वें) ने अपना तीसरा गोल किया। वार्डी ने इसके अगले ही मिनट में अपना दूसरा गोल किया। जेम्स मैडिंसन ने 85वें मिनट में टीम का आठवां गोल दागा। फिर वार्डी ने इंजरी टाइम में गोल कर स्कोर 9-0 कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed