फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   League One: Lionel Messi got angry after being called from the middle of the match, PSG won 2-1

लीग वन : मैच के बीच से बुलाने पर गुस्सा हुआ मेसी, पीएसजी ने 2-1 से जीता मुकाबला

Tue, 21 Sep 2021 05:58 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 05:58 AM IST
सार

पीएसजी के घरेलू मैदान पर पहले मैच में लियोनल मेसी 03 मैचों में एक भी गोल नहीं दाग सके। टीम ने मैच के 75वें मिनट में 34 वर्षीय मेसी को मैदान से बाहर बुला लिया जिससे उनके चेहरे पर नाराजगी झलक रही थी।
 

विज्ञापन
League One: Lionel Messi got angry after being called from the middle of the match, PSG won 2-1
लियोनल मेसी - फोटो : social media

विस्तार

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के घरेलू मैदान पर पहला मैच यादगार नहीं रहा। मेसी का लीग वन में लियोन के खिलाफ फ्री किक क्रॉसबार (गोल पोस्ट) से टकरा गई।

विज्ञापन


03 मैचों में एक भी गोल नहीं दाग सके हैं लियोनल, पीएसजी के घरेलू मैदान पर पहला मैच था यह मेसी का 
वह अब तक इस लीग में खाता नहीं खोल सके। टीम ने मैच के 75वें मिनट में 34 वर्षीय मेसी को मैदान से बाहर बुला लिया जिससे उनके चेहरे पर नाराजगी झलक रही थी। मेसी तीन मैचों में कोई गोल नहीं कर सके हैं। पीएसजी ने मुकाबला 2-1 से जीता।
विज्ञापन


नेमार (66वें मिनट) और स्थानापन्न खिलाड़ी मौरो इकार्डी (90+3 मिनट) के गोल से पीएसजी ने लगातार छठी जीत दर्ज की। लुकास पाक्वेटा ने 53वें मिनट में मैच का पहला गोलकर लियोन को बढ़त दिला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


06 लगातार जीत के साथ 18 अंकों के साथ शीर्ष पर है पीएसजी की टीम 
उनकी यह बढ़त हालांकि 13 मिनट तक ही कायम रही जब नेमार ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पीएसजी के कोच मौरिसियो पोचेटीनो ने जब मेसी की जगह मैच में इकार्डी को उतारने का फैसला किया तो उनके चेहरे पर निराशा छा गई। उन्होंने गुस्से में मैदान से बाहर निकलते समय इकार्डी से हाथ भी नहीं मिलाया। लीग तालिका में पीएससी 18 अंकों के साथ शीर्ष पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed