{"_id":"6654587561e3d88282083efa","slug":"la-liga-xavi-s-tenure-as-barcelona-coach-ends-his-team-defeated-sevilla-in-the-farewell-match-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Liga: बार्सीलोना के कोच के रूप में जावी का कार्यकाल खत्म, विदाई मैच में उनकी टीम ने सेविला को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
La Liga: बार्सीलोना के कोच के रूप में जावी का कार्यकाल खत्म, विदाई मैच में उनकी टीम ने सेविला को हराया
Mon, 27 May 2024 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 May 2024 03:25 PM IST
सार
केडिज, अल्मेरिया और ग्रेनाडा निचली लीग में खिसक गए। रविवार को मालोर्का ने गेटाफे को 2-1 से हराया जबकि सेल्टा विगो ने वेलेंसिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। एलवेस ने लास पालमास को 1-1 से बराबरी पर रोका।
विज्ञापन
लेवानदॉस्की
- फोटो : Barcelona Twitter
विस्तार
जावी हर्नांडेज ने बार्सीलोना के कोच के रूप में अपने कार्यकाल का अंत स्पेनिश लीग फुटबॉल के अंतिम दौर में सेविला के खिलाफ 2-1 की जीत के साथ किया। बार्सीलोना के लिए रॉबर्त लेवादॉस्की और फर्मिन लोपेज ने गोल दागे।
बार्सीलोना ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वे पूर्व मिडफील्डर जावी के साथ करार तोड़ रहे हैं जबकि इसमें एक साल बचा था। जावी ने कहा, 'हम इसे खत्म करना नहीं चाहते थे लेकिन ये क्लब के फैसले हैं। हमने खिताब नहीं जीते लेकिन हम सही राह पर थे। लेकिन फुटबॉल इसी तरह का खेल है , निदेशक अपने फैसले करते हैं।'
बार्सीलोना के खिलाड़ियों ने मैच के बाद जावी को विदाई दी। वेम्बले में बोरूसिया डोर्टमंड के खिलाफ चैंपियन्स लीग की तैयारी कर रही चैंपियन रीयाल मैड्रिड को शनिवार को रीयाल बेटिस ने गोल रहित बराबरी पर रोका था। बार्सीलोना, गिरोना और एटलेटिको मैड्रिड भी शीर्ष चार में रहते हुए अगले सत्र के लिए चैंपियन्स लीग में जगह बनाने में सफल रहे।