फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Sevilla inch closer to Champions League qualification with win over Mallorca

La Liga: सेविला लगातार चौथी जीत से चैंपियंस लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचा

Mon, 13 Jul 2020 05:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
La Liga: Sevilla inch closer to Champions League qualification with win over Mallorca
ला लीगा - फोटो : ट्विटर

सेविला ने मालोर्का को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की, जिससे वह चैंपियंस लीग के अगले सत्र के लिए क्वालीफाई करने के करीब भी पहुंच गया। फॉरवर्ड लुकास ओकामपोस और यूसुफ एन नेसेरी ने सेविला की तरफ से गोल किए, इससे सेविला की टीम चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की करने से केवल एक अंक पीछे रह गई है।

विज्ञापन


यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता चैंपियंस लीग में चोटी के चार स्थानों पर रहने वाली टीमें भाग लेती हैं। सेविला के अभी एटलेटिको मैड्रिड के समान 66 अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर है। वह पांचवें स्थान के विल्लारीयाल से नौ अंक आगे है और एक अंक हासिल करने पर उसका कम से कम चौथा स्थान सुनिश्चित हो जाएगा।
विज्ञापन


सेविला 2018 में चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था, लेकिन वर्तमान सत्र के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। इस बार उसे यूरोपा लीग में खेलना है जहां उसका सामना रोमा से होगा। इस बीच वेलेंसिया को लेगानेस से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके अगले सत्र में यूरोपा लीग में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेलेंसिया ने एक पेनल्टी किक भी गंवाई जबकि लेगानेस की तरफ से रूबेन पेरेज ने 18वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। इस परिणाम से वेलेंसिया नौवें स्थान पर खिसक गया है। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें यूरोपा लीग में जगह बनाती हैं। वेलेंसिया और छठे स्थान की टीम गेटाफे के बीच तीन अंक का अंतर है।


अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने लेवांटे पर 2-1 की जीत से यूरोपा लीग में क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी। रॉल गर्सिया के दो गोल से दर्ज की गयी इस जीत से एथलेटिक सातवें स्थान पर पहुंच गया है। एक अन्य मैच में इबार ने अंकतालिका में अंतिम स्थान पर चल रही एस्पेनयोल को 2-0 से हराया। एस्पेनयोल की यह लगातार सातवीं हार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed