फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La Liga: Real Madrid won with two goals from Jude Bellingham, defeated Barcelona 2-1

La Liga: जूड बेलिंघम के दो गोल से जीता रियल मैड्रिड, बार्सिलोना को 2-1 से दी शिकस्त

Sun, 29 Oct 2023 10:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 10:51 PM IST
सार

जूड बेलिंघम ने अपने पहले ही एल क्लासिको के मुकाबले में दो गोल दागकर अपनी टीम रियल मैड्रिड को स्पेनिश फुटबाल लीग ला लीगा में बार्सिलोना पर 2-1 से जीत दिलाई।

विज्ञापन
La Liga: Real Madrid won with two goals from Jude Bellingham, defeated Barcelona 2-1
जूड बेलिंघम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूड बेलिंघम रियल मैड्रिड के लिए अपना पहला एल क्लासिको मुकाबला कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने अपने पहले ही एल क्लासिको के मुकाबले में दो गोल दागकर अपनी टीम रियल मैड्रिड को स्पेनिश फुटबाल लीग ला लीगा में बार्सिलोना पर 2-1 से जीत दिलाई। रियल ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इल्के गुंडोगन ने छठे मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके बार्सिलोना का मैच में खाता खोल दिया। पहले हाफ में रियल के खिलाड़ी वापसी की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पहले हाफ में बार्सिलेना 1-0 से आगे रहा।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में गोल करने की शुरुआत बेलिंघम ने की। उन्होंने 68वें मिनट में गोल करके रियल की मैच में वापसी करा दी और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद भी दोनों टीमें बढ़त हासिल करने के लिए कोशिश करती रहीं। इस बीच, बेलिंघम अपना दूसरा और टीम के लिए निर्णायक गोल करने में सफल हुए। उन्होंने 90+2वें मिनट में गोल दागकर रियल को शानदार जीत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कई क्लासिको के मैच परिवार के साथ सोफे पर बैठकर टीवी पर देखे हैं। मैंने परिवार से कहा कि एक दिन एल क्लासिको का मैच खेलूंगा।- जूड बेलिंघम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed