फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   la liga: real madrid vs celta vigo match ends with 2-2 draw

La Liga: सेल्टा विगो ने रियल मैड्रिड को 2-2 से बराबरी पर रोका

Mon, 17 Feb 2020 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 Feb 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
la liga: real madrid vs celta vigo match ends with 2-2 draw
सेल्टा विगो VS रियल मैड्रिड - फोटो : सोशल मीडिया

रियल मैड्रिड ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सेल्टा विगो को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के बावजूद रियल ला लीगा तालिका में शीर्ष पर कायम है पर उसके और दूसरे नंबर पर मौजूद बार्सिलोना के बीच एक अंक का फासला रह गया है।

विज्ञापन


रियल के 53 और गत चैंपियन बार्सिलोना के 52 अंक हैं। रियल के लिए टोनी क्रूज (52वें मिनट) और सर्जियो रोमास (65वें मिनट) जबकि सेल्टा विगो की ओर से फेडोर स्मोलोव (7वें मिनट) और सैंती मीना (85वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन


हालांकि मैच में 84वें मिनट तक रियल मैड्रिड की टीम 2-1 से आगे थी। ऐसा लग रहा था कि वह मैच आसानी से जीत जाएगी, लेकिन सैंती ने 85वें मिनट में मैच पलट दिया। उन्होंने डेनिस सुआरेज के पास पर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल के गोलकीपर थिबाउट कॉर्टोइस गेंद को रोकने में नाकाम रहे। हाफटाइम के बाद ड्रेसिंग रूम में जाने के दौरान रियल के खिलाड़ियों को अपने होमग्राउंड सैंटियागो बर्नबेऊ पर हूटिंग का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed