फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   La liga Lionel messi free kick and 1st goal of season helps barcelona win over sevilla

ला लीगा: मेसी ने फ्री किक पर दागा सत्र का पहला गोल, बार्सिलोना ने सेविला को 4-0 से रौंदा

Tue, 08 Oct 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 08 Oct 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
La liga Lionel messi free kick and 1st goal of season helps barcelona win over sevilla
लिओनेल मेसी - फोटो : social media

गत चैंपियन बार्सिलोना ने आठ मिनट के भीतर तीन गोल दागकर ला लीगा में सेविला को 4-0 से रौंदकर तालिका में शीर्ष तीन में जगह बना ली। बार्सिलोना के आठ मैचों में पांच जीत से 16 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर है। रियल मैड्रिड इतने ही मैचों से 18 अंक लेकर शीर्ष पर है।

विज्ञापन


चोट के बाद वापसी करने वाले कप्तान लियोनल मेसी ने खेल के 78वें मिनट में फ्री किक पर टीम के लिए चौथा गोल दागा। रिकॉर्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए मेसी का यह इस सत्र का पहला गोल है। बार्सिलोना की यह लगातार चौथी जीत है। शानदार फॉर्म में चल रहे लुईस सुआरेज ने 27वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला। इसके चार मिनट बाद अर्तुरो विडाल (32वें मिनट) ने बढ़त दोगुनी और तीन मिनट बाद ओस्माने डेंबेले (35वें मिनट) ने 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में मेसी ने 78वें मिनट में गोल कर बढ़त 4-0 कर दी।
विज्ञापन


अन्य मैचों में सेल्टा विगो ने एथलेटिको बिलबाओ को 1-0 से और गेटाफे ने रियल सोसिदाद को 2-1 से पराजित किया।  

जुवेंटस ने रोका इंटर मिलान का विजय रथ

गोंजालो हिगुएन के खेल खत्म होने से दस मिनट पहले दागे गए गोल के दम पर चैंपियन जुवेंटस ने अजेय इंटर मिलान को 2-1 से हराकर सीरी ए में शीर्ष पर कब्जा कर लिया। जुवेंटस के सात मैचों से छह जीत और एक ड्रॉ से 19 अंक हो गए हैं। वहीं इंटर मिलान की इतने ही मैचों में पहली हार से 18 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर खिसक गया। पाउलो देयबाला ने चौथे मिनट में ही गोल कर जुवेंटस का बढ़त दिला दी थी। मैथियस डि लिग्ट ने 18वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर इंटर मिलान को बराबरी दिला दी। खेल के 80वें मिनट में हिगुएन ने गोल कर जुवेंटस की 2-1 से जीत तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed