{"_id":"5cd9a25bbdec22078f24c76d","slug":"la-liga-barcelona-beats-getafe-by-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा : बार्सिलोना ने गेटाफे को 2-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा : बार्सिलोना ने गेटाफे को 2-0 से हराया
Mon, 13 May 2019 10:29 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 13 May 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
barcelona
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ही खिताब पर कब्जा कर चुके बार्सिलोना ने ला लीगा में गेटाफे को 2-0 से पराजित किया। इस हार के साथ ही गेटाफे की शीर्ष चार में रहकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें भी धूल गईं। पिछले हफ्ते चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में लिवरपूल से शिकस्त झेलने वाली लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना की यह 37 मैचों में 26वीं जीत है। बार्सिलोना के लिए अर्तुरो विदाल ने 39वें मिनट में, जबकि मौरो अरांबरी ने 89वें मिनट में आत्मघाती गोल किया।
विज्ञापन
सोसिदाद ने रियल मैड्रिड को 3-1 से धोया
रियल मैड्रिड को रियल सोसिदाद के हाथों 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जिनेजिन जिदान की टीम की यह ला लीगा में 11वीं हार है। मैड्रिड को ब्राहिम डियाज ने छठे मिनट में ही गोल कर बढ़त दिला दी थी, लेकिन इसके बाद टीम लय बरकरार नहीं रख पाई। सिसिदाद के लिए मिकेल मैरिनो (26वें मिनट), जोसेबा जलदुआ (57वें मिनट) और एंडर बैरेनटेक्सिया (67वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
रोम की जुवेंटस पर जीत से बढ़ी उम्मीदें
एडिन जैको और ए फ्लोरेंजी के गोल से रोम ने सिरी ए चैंपियन जुवेंटस को 2-0 से मात देकर चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद फ्लोरेंजी ने 79वें मिनट में गोल कर रोम को 1-0 की बढ़त दिलाई। जैको (90+2) ने इंजुरी टाइम में गोल कर रोम की 2-0 से एकतरफा जीत तय कर दी। जुवेंटस और दूसरे स्थान पर मौजूद नपोली पहले ही चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। दोनों शेष स्थानों के लिए चार टीमों अंटलांटा(65) , इंटर मिलान (63) , एसी मिलान (62) और रोम (62) में होड़ है।
विज्ञापन