{"_id":"672893a79d242f7047077c96","slug":"la-liga-another-win-for-barcelona-nine-points-lead-over-real-madrid-know-what-happened-in-the-match-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Liga: बार्सिलोना की एक और जीत, रियाल मैड्रिड पर नौ अंक की बढ़त बनाई, जानें मैच में क्या हुआ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
La Liga: बार्सिलोना की एक और जीत, रियाल मैड्रिड पर नौ अंक की बढ़त बनाई, जानें मैच में क्या हुआ
Mon, 04 Nov 2024 02:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:59 PM IST
सार
बार्सिलोना अब मैड्रिड से नौ अंक आगे हो गया है, जिसका वालेंसिया में शनिवार को होने वाला मैच बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया था। बाढ़ के कारण विलारियाल और रेयो वैलेकैनो के बीच होने वाला मैच भी स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
बार्सिलोना की टीम
- फोटो : Twitter FC Barcelona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दानी ओल्मो के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने एस्पेनयोल पर 3-1 से जीत दर्ज करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के वर्तमान सत्र में अपना दबदबा बरकरार रखा। एक सप्ताह पहले सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में रियाल मैड्रिड को 4-0 से हराने वाले बार्सिलोना की तरफ से राफिन्हा ने भी गोल किया।
बार्सिलोना अब मैड्रिड से नौ अंक आगे हो गया है, जिसका वालेंसिया में शनिवार को होने वाला मैच बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया था। बाढ़ के कारण विलारियाल और रेयो वैलेकैनो के बीच होने वाला मैच भी स्थगित कर दिया गया। दक्षिणी स्पेन में बाढ़ के कारण अभी तक 200 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस क्षेत्र में होने वाले सेकंड डिवीजन के तीन मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है।
बार्सिलोना ने इस जीत से एस्पेनयोल के खिलाफ अपना अजेय अभियान 27 में तक बढ़ा दिया है। लीग तालिका में 17वें स्थान पर मौजूद एस्पेनयोल अपने पिछले सात लीग मैचों में से छह हार चुका है। इस बीच एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो शिमोन के बेटे गिउलिआनो शिमोन ने लास पालमास के खिलाफ टीम की 2-0 की जीत में क्लब के लिए अपना पहला गोल किया। अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने रियाल बेटिस के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला, जबकि 10वें स्थान पर चल रहे रियाल सोसिदाद ने सेविला को 2-0 से हराया।