फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Kylian Mbappe creates World Cup history against Croatia in 2018 final and equals pele record

पहले महान पेले से हो रही थी तुलना, अब मबापे ने फीफा विश्व कप 2018 फाइनल में रचा इतिहास

Mon, 16 Jul 2018 11:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 11:43 AM IST
सार

kylian mbappe record, kylian mbappe salary

विज्ञापन
Kylian Mbappe creates World Cup history against Croatia in 2018 final and equals pele record

विस्तार

क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2018 की ट्रॉफी उठाई। रविवार को लुजनिकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में किलियन मबापे ने इतिहास रच दिया। अपनी टीम को 20 साल बाद विश्व कप दिलाते हुए इस युवा खिलाड़ी ने दो खास उपलब्धियां भी हासिल की।

विज्ञापन

 

मैच के दूसरे हाफ में फ्रांस 3-1 से आगे चल रहा था तभी 65 मिनट में लुकाज हेर्नांडेज ने मबापे को पास दिया, जिस पर युवा स्ट्राइकर ने शानदार गोल दागा। उन्हें बॉक्स के कॉर्नर पर गेंद सौंपी गई थी, जिसके बाद जाली भेदने में इस खिलाड़ी ने कोई गलती नहीं की। इसी के साथ वह महान पेले के बाद 60 वर्षों में विश्व कप फाइनल में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन


मबापे ने 19 वर्ष 207 दिन की उम्र में यह गोल किया जबकि विश्व कप फाइनल में सबसे कम उम्र में गोल दागने का वाले महान ब्राजीलियाई खिलाड़ी पेले ने 17 वर्ष 249 दिन की उम्र में गोल दागा था। 1958 विश्व कप फाइनल खेलते हुए पेले ने स्वीडन के खिलाफ दो गोल स्कोर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल खेलने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी

Kylian Mbappe creates World Cup history against Croatia in 2018 final and equals pele record

फाइनल में खेलने उतरते ही मबापे के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई। वह विश्व कप का फाइनल खेलने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। यह रिकॉर्ड भी महान पेले के ही नाम है, जिन्होंने 17 वर्ष 249 दिन की उम्र में यह करिश्मा अंजाम दिया था। जिसे आज तक कोई खिलाड़ी छू भी नहीं पाया।

दूसरे पायदान पर इटली के गियूसिप्पी बेर्गोमी हैं। बेर्गोमी ने 18 वर्ष 201 दिन की उम्र में वेस्ट जर्मनी के खिलाफ 1982 विश्व कप फाइनल खेला था। वे इस सूची में दूसरे क्रम पर हैं। अब क्रोएशिया के खिलाफ इतिहास रचते हुए मबापे ने 19 वर्ष 207 दिन की उम्र में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed