फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   kylian mbappe and olivier giroud shine as france beat netherlands in nations league

विश्व कप विजेता फ्रांस की जीत में चमके मबापे और गिरोड, इस टीम को दी मात

Tue, 11 Sep 2018 05:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
kylian mbappe and olivier giroud shine as france beat netherlands in nations league
म्बाप्पे

विश्व कप विजेता फ्रांस की टीम ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने नेशंस लीग में नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। मेजबान टीम की ओर से ओलिवर गिरोड और कायलिन मबापे ने गोल किए। विश्व कप के बाद घरेलू मैदान पर पहला मैच खेल रहे 19 वर्षीय मबापे ने फ्रांस को 14वें मिनट में शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन रियान बाबेल ने 67वें मिनट में नीदरलैंड को बराबरी दिला दी। 

विज्ञापन


गिरोड ने 75 वें मिनट में बेंजामिन मेडी के क्रॉस पर लेस ब्लूज के लिए निर्णायक गोल कर दिया। चेल्सी का यह स्ट्राइकर रूस में हुए विश्व कप में एक भी गोल नहीं कर सका था। कोच डिडिएर डेशचैंप ने वहीं टीम उतारी थी, जिसने नेशंस लीग के शुरुआती मैच में जर्मनी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला था।  गिरोड के गोल के साथ ही दर्शकों ने जमकर जीत का जश्न मनाया। 
विज्ञापन


कोच डिडिएर डेशचैंप ने कहा कि जीत सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है, लिहाजा हमने उसकी जमकर खुशी मनाई। स्ट्राइकर पाल पोग्बा ने कहा कि विश्व कप जीत के बाद हम सुरक्षा कारणों के चलते प्रशंसकों के साथ जमकर खुशी नहीं मना पाए लेकिन स्टेट डि फ्रांस स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था जिन्होंने मैच और जश्न का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11: मैचों में पहला गोल किया फ्रांस के स्ट्राइकर ओलिवर गिरोड ने फ्रांस के लिए 

 04: अंक हो गए हैं फ्रांस के नेशंस लीग के दो मैचों में 

मैं खुश हूं कि ओलिवर ने गोल किया। हर बार स्ट्राइकर कारगर हो यह जरूरी नहीं लेकिन ओलिवर हमारे लिए हमेशा उपयोगी रहे हैं। इस मैच में तो उन्होंने शानदार गोल किया और इस गोल से हम जीतने में सफल रहे।-डिडियर डैशचैंप, फ्रांस कोच 

पहले ही मैच में चमके जर्मनी के शुल्ज 

अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे लेफ्ट बैक निको शुल्ज के दूसरे हाफ में किए गोल से जर्मनी ने दोस्ताना मैच में पेरू को 2-1 से हरा दिया। विश्व कप से बाहर होने के बाद यह जर्मनी की पहली जीत है। तीन दिन पहले जर्मनी से विश्व कप चैंपियन फ्रांस से गोलरहित ड्रॉ खेला था। 


पहला गोल पेरू ने 22वें मिनट में लुइस की मदद से किया था लेकिन यह बढ़त तीन मिनट ही रही जूलियन ने जर्मनी को बराबरी दिला दी। 85वें मिनट में शुल्ज ने जर्मनी को फिर बढ़त दिलाई जो निर्णायक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed