{"_id":"76807bce490828397084f3d1804456bb","slug":"kolkata-isl-champion-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: कोलकाता बना पहला आईएसएल चैंपियन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल: कोलकाता बना पहला आईएसएल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 21 Dec 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
केरला ब्लास्टर्स और एटलेटिको डी कोलकाता के बीच शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आखिरी मिनट में भारतीय स्ट्राइकर मोहम्मद रफीक ने गोल की और कोलकाता आईएसएल के पहले संस्करण का चैंपियन बन गया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में सौरव गांगुली की टीम एटलेटिको डी कोलकाता ने सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्लास्टर्स एफसी को 1-0 से हराया। मैच के 90वें मिनट में पोंडानी के कॉर्नर पर रफीक ने हेडर के जरिए निर्णायक गोल दागा।
विज्ञापन
केरला की टीम ने इस अहम मुकाबले के लिए संदीप नंदी को आराम देते हुए डेविड जेम्स की टीम में वापसी की। जेम्स के अलावा जेमी मैकलिस्टर और गुरविंदर सिंह की जगह सौमिक डे और निर्मल छेत्री के रूप में दो अन्य बदलाव किए गए थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर कोलकाता की टीम के कोच एंटोनियो हबास ने चार रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। केरला लगभग मैदान पर हावी रहा, लेकिन उन्हें मिले मौकों का लाभ न उठा पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
दूसरी ओर कोलकाता के लिए गोलकीपर एडेल बेटे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई जबरदस्त गोल बचाए। केरला के पास पहला गोल करने का मौका पांचवें मिनट में ही था, जब इयान हुमे ने माइकल चोपड़ा को एक अच्छा पास दिया, हालांकि कोलकाता के जोसेमी ने चोपड़ा के प्रयास को विफल कर दिया।
शुरुआती 30 मिनट तक पीछे रहे कोलकाता ने हाफ टाइम से ठीक पहले हमलों में तेजी दिखाई। इस बीच हालांकि केरला के गोलकीपर डेविड जेम्स ने भी कई अच्छे बचाव किए और हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल हासिल नहीं कर सकी।