{"_id":"5d30aa268ebc3e6cd2581326","slug":"kiren-rijiju-says-sports-ministry-will-provide-extra-financial-help-for-indian-football-s-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्रालय फुटबाल को अतिरिक्त वित्तीय मदद देने को प्रतिबद्धः रिजिजू","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
खेल मंत्रालय फुटबाल को अतिरिक्त वित्तीय मदद देने को प्रतिबद्धः रिजिजू
Fri, 19 Jul 2019 08:16 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju
- फोटो : social media
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार खेल मंत्री किरण रिजिजू भारतीय फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त वित्तीय मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
रिजिजू ने हीरो इंटरकॉन्टिनेंटल कप से इतर एआईएफएफ को दिए साक्षात्कार में कहा, 'हमने हाल में पुरूष और महिला फुटबाल में काफी सुधार देखा है। जहां तक खेल मंत्रालय की बात है तो हम जहां तक संभव हो अतिरिक्त वित्तीय मदद देंगे।'
विज्ञापन
मंत्री ने फुटबाल के प्रति अपने लगाव का खुलकर इजहार किया और कहा कि मंत्रालय बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और अन्य सुविधाओं पर अधिक ध्यान देगा। रिजिजू ने कहा, 'खेल मंत्रालय बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और सुविधाओं के लिए जो भी आवश्यक हुआ उसे मुहैया कराएगा। एआईएफएफ अन्य जो भी मांग या जरूरतें सामने रखेगा उनको पूरा करने के लिए हम हमेशा आगे रहेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं भारत में किसी भी तरह के खेल को सहयोग देने के प्रति काफी उत्साहित हूं और फुटबाल मेरे लिए बहुत खास है।'