फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Kerala blasted beat FC Pune City

पुणे को हरा केरला ने खोला जीत का खाता

Thu, 30 Oct 2014 10:04 PM IST
एजेंसी/पुणे
एजेंसी/पुणे Updated Thu, 30 Oct 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kerala blasted beat FC Pune City

आखिरकार महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्लास्टर्स एफसी को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली जीत का स्वाद चखने को मिल ही गया।

विज्ञापन


केरला ने बृहस्पतिवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान एफसी पुणे सिटी को 2-1 से चौंकाया और उसे घर में ही मात दी।

चार मैचों में केरला की यह पहली जीत है जबकि अन्य तीन मैचों में उसने दो हारे और एक ड्रॉ खेला है। केरला के लिए सावेथ ने 41वें जबकि पेन ओरजी ने 65वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन


वहीं पुणे के लिए एकमात्र गोल डेविड ट्रेजुएट ने 15वें मिनट में ठोका। पुणे की चार मैचों में यह दूसरी हार है जबकि उसने एक जीता और एक ड्रॉ खेला।

पिछले मैच में कोलकाता डी एटलेटिको को ड्रॉ पर रोकने वाली केरला टीम की हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन एक गोल से पिछड़ने के बावजूद उसने जिस तरह से वापसी की वो काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान पुणे के स्टार खिलाड़ी ट्रेजुएट ने सिर्फ 15वें मिनट में जॉन से मिले पास को आसानी से गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

पुणे इस बढ़त को कायम नहीं रख सकी और पहला हाफ खत्म होने से कुछ देर पहले सीएस सावेथ ने गोल ठोककर केरला को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया।

पहला हाफ बराबरी पर छूटने के बाद दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में एक-दूसरे पर जोरदार आक्रमण किया।

मैच के 65वें मिनट में केरला के इयान हुमे ने ओरजी को पास दिया। ओरजी ने इस मौके को नहीं गंवाया और बॉक्स के अंदर से जबरदस्त किक लगाते हुए बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।

2-1 से मिली इस बढ़त को केरला ने आखिर तक कायम रखा और पहली जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed