{"_id":"5cb60ba4bdec22142e74be52","slug":"karim-benzema-streak-continues-as-real-madrid-held-by-leganes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेंजेमा ने टाली रियल मैड्रिड की हार, ला लीगा में लेगनेस से पिछड़ने के बाद की वापसी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बेंजेमा ने टाली रियल मैड्रिड की हार, ला लीगा में लेगनेस से पिछड़ने के बाद की वापसी
Tue, 16 Apr 2019 10:36 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
करीम बेंजेमा के दूसरे हाफ में किए गए गोल के दम पर रियल मैड्रिड ला लीगा में लेगनेस के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ करवाने में सफल रहा। हालांकि इस ड्रॉ के बावजूद जिनेदिन जिदान की टीम 61 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर कायम है।
विज्ञापन
बार्सिलोना (74) शीर्ष और एटलेटिको मैड्रिड (65) दूसरे स्थान पर है। जोनाथन सिल्वा ने खेल के 45वें मिनट में गोलकर लेगनेस को बढ़त दिला दी थी। बेंजेमा (51) ने दूसरा हाफ शुरू होने के छह मिनट बाद गोल कर रियल मैड्रिड को बराबरी दिला दी। बेेंजेमा का यह पिछले पांच मैचों में पांचवां गोल है।
विज्ञापन
Trending Videos
पियरे के गोल से जीता आर्सेनल
पियरे एमरिक ऑबमेयांग के गोल की बदौलत आर्सेलन ने प्रीमियर इंग्लिश लीग (ईपीएल) में वॉटफोर्ड को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ आर्सेनल की टीम 66 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आर्सेनल के लिए पियरे ने खेल के दसवें मिनट में ही गोल कर बढ़त दिला दी थी जोकि निर्णायक साबित हुई। वॉटफोर्ड की यह पिछले छह घरेलू मैचों में पहली जीत है।
