{"_id":"5b2edddf4f1c1b644d8b83ec","slug":"japan-vs-senegal-fifa-world-cup-2018-match-31-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC 2018: अफ्रीकी मान बढ़ाने को बेताब सेनेगल, जापान से मुकाबला आज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC 2018: अफ्रीकी मान बढ़ाने को बेताब सेनेगल, जापान से मुकाबला आज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:25 AM IST
विज्ञापन
जापान बनाम सेनेगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप में नाइजीरिया के अलावा सेनेगल की टीम है जो अफ्रीका के मान को बढ़ा रही है। सेनेगल को रविवार को एशियाई टीम जापान का सामना करना है। ग्रुप एच के अपने पहले मैच में पोलैंड को 2-1 से हराने वाली कोच अली ओयू सिस्से की टीम का लक्ष्य एक और जीत के साथ अंतिम-16 टीमों में प्रवेश का होगा।
विज्ञापन
एक ब्रिटिश व्यवसायी के सेनेगल टीम को लेकर किए गए ट्विट के बाद सेनेगल टीम नाराज है और यह उनके लिए बेहतर करने की प्रेरणा बन सकता है। बॉस्केटबॉल के पूर्व खिलाड़ी और अब सेनेगल के प्रेसीडेंट मैकी साल के सलाहकार डोंगा नदिये का कहना है कि हर कोई उसी ट्विट की बात कर रहे हैं। सेनेगल में भी वह सुर्खी बना हुआ है।
विज्ञापन
स्ट्राइकर सैडियो माने जापान के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हालांकि मंगलवार को मिली जीत में मबाये नियांग का एक गोल था और एक गोल पोलैंड के थियागो सियोनेक से आत्मघाती हुआ था। कोच सिस्से एक बार फिर 2002 की कहानी दोहराना चाहते हैं जब सेनेगल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। उस टीम के कप्तान खुद सिस्से ही थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर जापान की टीम जो विश्व कप से कुछ हफ्ते पहले नए कोच अकिरा निशहिनो को लाई। जापान ने पहले मैच में कोलंबिया को 2-1 से हराया। विश्व कप में किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को हराने वाला जापान पहला एशियाई देश बना। हालांकि इस मैच में कोलंबिया दस खिलाड़ियों से खेल रही थी क्योंकि उसके खिलाड़ी कार्लोस सांचेज को तीन मिनट में ही रेडकार्ड दिखा दिया गया था।