फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Italian star goalkeeper Donnarumma breaks ties with PSG, angry at being dropped from Super Cup match

Donnarumma: इतालवी स्टार गोलकीपर डोनारुम्मा ने पीएसजी से नाता तोड़ा, सुपर कप मैच से बाहर किए जाने से हैं नाराज

Wed, 13 Aug 2025 12:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Aug 2025 12:41 PM IST
सार

इटली के रहने वाले डोनारुम्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतालवी, अंग्रेजी और फ्रेंच में एक संदेश पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें प्रभावी रूप से बाहर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Italian star goalkeeper Donnarumma breaks ties with PSG, angry at being dropped from Super Cup match
डोनारुम्मा और एम्बाप्पे - फोटो : X/Twitter @ GIANLUIGI DONNARUMMA

विस्तार

स्टार गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा ने बुधवार को टॉटेनहम के खिलाफ होने वाले यूईएफए सुपर कप फाइनल के लिए पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की टीम से बाहर किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक संदेश पोस्ट कर कहा कि वह क्लब छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पीएसजी ने मंगलवार को जब मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा की तो हाल में टीम से जुड़ने वाले गोलकीपर लुकास शेवेलियर को बैकअप गोलकीपर मतवेई सफोनोव और रेनाटो मारिन के साथ टीम में शामिल किया गया था। शेवेलियर का पीएसजी से जुड़ना डोनारुम्मा की विदाई का संकेत माना जा रहा था। इटली के रहने वाले डोनारुम्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इतालवी, अंग्रेजी और फ्रेंच में एक संदेश पोस्ट किया जिसमें कहा गया है कि उन्हें प्रभावी रूप से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, 'दुर्भाग्यवश, किसी ने यह निर्णय लिया है कि मैं अब टीम का हिस्सा नहीं रह सकता और टीम की सफलता में योगदान नहीं दे सकता। मैं निराश और हताश हूं। मुझे उम्मीद थी कि मुझे पार्क डेस प्रिंसेस में मौजूद प्रशंसकों से अलविदा कहने का मौका मिलेगा जैसा होना चाहिए। आप सभी ने मुझे यहां घर जैसा एहसास दिलाया और मैं इन यादों को ताउम्र संजोकर रखूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed