{"_id":"57c17ff34f1c1baf1cd4f62b","slug":"isl-season-3-fixture-relesed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएल सीजन-3: यूनाइटेड नॉर्थ ईस्ट और केरला ब्लास्टर्स के बीच भिड़ंत से होगा आगाज ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आईएसएल सीजन-3: यूनाइटेड नॉर्थ ईस्ट और केरला ब्लास्टर्स के बीच भिड़ंत से होगा आगाज
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
आईएसएल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन सुपर लीग(आईएसएल) के तीसरे सीजन के फिक्सर को घोषणा शुक्रवार को कर दी गई है। आईएसएल के इस सीजन का पहला मुकाबला 1 अक्टूबर को नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी और केरला ब्लास्टर्स के बीच गुआहाटी में खेला जाएगा। जबकि आखिरी लीग मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच कोच्ची के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेला जाएगा।
आठ टीमों वाली इस लीग के लीग दौर में कुल 56 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ दौर में टॉप चार टीमें खेलेंगी। सीजन में कुल 61 मैच खेले जाएंगे।
अगले साल भारत में खेले जाने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप के मद्देनजर कुछ स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है, जिनमें कोलकाता का साल्ट लेक स्टेडियम भी शामिल है जो कि एटलेटिको डि कोलकाता का होम ग्राउंड है। इसकी जगह इस बार कोलकाता के रविंन्द्र सरोवर स्टेडियम एटलेटिको का होम ग्राउंड होगा। पहले मोहन बगान के स्टेडियम को बतौर विकल्प देखा गया लेकिन बाद में आयोजकों और टीम के बीच रविंन्द्र सरोवर को लेकर सहमति बन गई।
वहीं मुंबई की टीम मुंबई स्पोर्ट्स एरीना में मैच खेलेगी जिसे अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के रूप में भी जाना जाता था। वहीं गोवा में भी स्टेडियम की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ था। वहां एएफसी अंडर 16 फुटबॉल चैंपियनशिप और अक्टूबर में ब्रिक्स कप का आयोजन होना है। लेकिन आयोजकों ने इन सभी समस्याओं का समाधान निकाल लिया है।
विज्ञापन
आईएसएल का पहला सीजन केरला ब्लास्टर्स ने जीता था वहीं दूसरे सीजन में चेन्नईयन एफसी ने खिताब अपने नाम किया था।
आईएसएल 2016 का पूरा फिक्सर