{"_id":"5f454f228ebc3e3d125c08a3","slug":"isl-northeast-united-rope-in-gerard-nus-as-head-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: 35 वर्षीय नूस को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की कमान, बने क्लब के इतिहास के सबसे युवा कोच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: 35 वर्षीय नूस को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की कमान, बने क्लब के इतिहास के सबसे युवा कोच
Wed, 26 Aug 2020 07:01 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने आगामी सत्र के लिए स्पेन के गेरार्ड नूस को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। उनकी उम्र महज 35 साल है और वह इस क्लब के इतिहास में सबसे युवा कोच होंगे।
विज्ञापन
नूस ने लीवरपूल एफसी की अकादमी में कोच के रूप में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की और बाद में वह रफा बेनिट्ज की पहली टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए। वह ला लीगा टीमों एल्चे सीएफ और रायो वेलेकेनो खेल निदेशक भी रहे है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें घाना की राष्ट्रीय टीम के साथ मुख्य कोच एविना ग्रांट के सहायक के रूप में सफलता हासिल की। ग्रांट नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन