{"_id":"5fbd15b68ebc3e9bf00e1cc4","slug":"isl-match-preview-of-fc-goa-and-mumbai-city-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: गोवा के खिलाफ मुंबई सिटी की निगाहें जीत दर्ज करने पर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: गोवा के खिलाफ मुंबई सिटी की निगाहें जीत दर्ज करने पर
Tue, 24 Nov 2020 07:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मडगांव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मडगांव
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 24 Nov 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी
नार्थईस्ट यूनाईटेड से शुरुआती मैच में हार का सामना करने वाली मुंबई सिटी एफसी बुधवार को होने वाले आईएसएल मुकाबले में एफसी गोवा के खिलाफ होने वाली भिड़ंत में वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
मुंबई सिटी के मुख्य कोच सर्गियो लोबेरा अपने पूर्व क्लब के सामने होंगे जिसे उन्होंने पिछले सत्र में लीग विनर्स शील्ड और एएफसी चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण तक पहुंचाया था। मैच में फुटबॉल के काफी पास देखने की उम्मीद है। लोबेरा अपने खिलाड़ियों को पूरी पिच पर फुटबॉल खिलाने के लिए मशहूर हैं और एफसी गोवा के कोच के तौर पर उनका प्रति मैच पास का औसत 535 था।
विज्ञापन
मुंबई के साथ उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों को ढालना शुरू कर दिया है। नार्थईस्ट यूनाईटेड से मिली 0-1 की हार के बावजूद 10 खिलाड़ियों की मुंबई सिटी ने 60 प्रतिशत फुटबॉल पर कब्जा जमाया और 451 पास किये जबकि प्रतिद्वंद्वी टीम ने 217 पास दिये थे। अभी तक किसी भी टीम ने लीग में इससे ज्यादा पास नहीं किये हैं।
विज्ञापन
एक टीम हालांकि इसके करीब पहुंची थी और वो है जुआन फर्नांडो की एफसी गोवा। बंगलूरू एफसी के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ में उन्होंने 448 पास दिए। मुंबई की टीम हालांकि अपने खिलाड़ी अहमद जाहोऊ के बिना उतरेगी जिन्हें पिछले मैच में लापरवाही से गिराने के लिये लाल कार्ड दिखाया गया था।
एफसी गोवा के कोच जुआन फर्नांडो ने कहा, 'मेरा ध्यान सिर्फ मेरी टीम पर है और मैं प्रतिद्वंद्वी के बारे में नहीं सोच रहा हूं।'