फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL football league will be start from october

रणबीर कपूर ने सुनील छेत्री को सवा करोड़ में खरीदा

Fri, 10 Jul 2015 06:54 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
ISL football league will be start from october

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पहली नीलामी में शुक्रवार को स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को सबसे ज्यादा दाम मिले। दस भारतीय खिलाड़ियों की बोली में इगुजेनसन लिंगदोह और रिनो एंटो को अपने बेसप्राइज से कई गुणा ज्यादा कीमत का आंका गया।

विज्ञापन


31 साल के छेत्री का बेसप्राइज 80 लाख रुपये था और उन्हें मुंबई सिटी ने अपने आक्रमण की धार को और पैना करने के लिए एक करोड़ बीस लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। यानी भारतीय कप्तान को अपने आधार मूल्य से चालीस लाख रुपये ज्यादा मिले।
विज्ञापन


पिछले सीजन में आईलीग में बंगलूरू एफसी के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडफील्डर इगुजेनसन लिंगदोह को पुणे सिटी एफसी ने अपने खेमे में कर लिया और इसके लिए उन्हें अपने बेसप्राइज (27.50 लाख) रुपये से तीन गुणा कीमत मिली। लिंगदोह को पुणे ने 1.05 करोड़ रुपये में खरीदा। उनके लिए छह टीमों में कड़ी होड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दौर की बोली में डिफेंडर एंटो को 90 लाख में गत चैंपियन एटलेटिको डि कोलकाता ने खरीदा। उन्हें अपने बेसप्राइज (17.50) का पांच गुणा मिला। जबकि उनकी बेसप्राइज दस भारतीय खिलाड़ियों में सबसे कम थी। हालांकि कई खिलाड़ियों को बोली में खास फायदा नहीं मिला। अनास एडाथोडिका को अपने बेसप्राइज से सिर्फ एक लाख रुपए अतिरिक्त मिला जबकि बेसप्राइज के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद गोलकीपर करणजीत के लिए सिर्फ चेन्नई ने ही बोली लगाई।

छेत्री के लिए नहीं लगी ज्यादा बोली

ISL football league will be start from october

भारतीय फुटबॉल के पोस्टर ब्वाय सुनील छेत्री के लिए बोली उतनी नहीं लगी जितना कि अनुमान लगाया जा रहा था। आठ में से केवल दो टीमों मुंबई और दिल्ली ने उनमें दिलचस्पी दिखाई। सिक्किम में पैदा हुए और दिल्ली में पले-बढ़े सुनील छेत्री ने पिछले सीजन में हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि उनकी आई लीग टीम बंगलूरू एफसी ने उन्हें रिलीज नहीं किया था।

भारत के लिए 87 मैच खेलने वाले छेत्री ने कहा, "इस साल आईएसएल से जुड़कर बेहद खुश हूं। पिछले 13 साल से खेल रहा हूं। मेरे लिए पैसा पहली प्राथमिकता नहीं है। मैंने दुनिया भर में खेला है लेकिन मुंबई में नहीं खेला। मेरी दिलचस्पी फुटबॉल खेलने में है।"  

वहीं, क्षेत्री को खरीदने वाली टीम मुंबई एफसी के सहमालिक और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कहा, हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि छेत्री हमें इतने कम दाम में मिल जाएंगे। वह देश में जन्मे महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

ये रही खिलाड़ियों की प्राइस

ISL football league will be start from october

खिलाड़ी        बेसप्राइज        कितनी कीमत        किसने खरीदा
सुनील छेत्री        80 लाख        1,20 करोड़         मुंबई एफसी
लिंगदोह        27.50        1.05 करोड़        पुणे सिटी एफसी
रिनो एंटो        17.50        90 लाख        एटलेटिको डी कोलकाता
थोई सिंह        39 लाख        86 लाख        चेन्नियन एफसी
अराता इजुमी         40 लाख        68 लाख        एटलेटिको डी कोलकाता
करणजीत सिंह        60 लाख        60 लाख        चेन्नियन एफसी
सेतिसेन सिंह         20 लाख        56 लाख        नार्थ ईस्ट युनाइटेड
रोबिन सिंह         40 लाख        51 लाख        दिल्ली डायनामोस
जैकीचंद सिंह         20 लाख        45 लाख        पुणे सिटी एफसी
 एडाथोडिका        40 लाख        41 लाख        दिल्ली डायनामोस

किसने कितने खिलाड़ी खरीदे : एटलेटिको, चेन्नियन, पुणे और दिल्ली ने दो-दो और मुंबई और नार्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी ने एक-एक खिलाड़ी चुना। गोवा और केरला ब्लास्टर्स ने कोई भी खिलाड़ी खरीदने में सफल नहीं हो सकी।

आईएसएल से जुड़ी खास-खास बातें
आईएसएल में आठ टीमें शामिल हैं जिनमें एटलेटिको डि कोलकाता, मुंबई एफसी, दिल्ली डायनामोस, गोवा एफसी, नार्थ ईस्ट युनाइटेड, केरला ब्लास्टर्स, चेन्नियन एफसी और पुणे सिटी एफसी हैं।
कितना पैसा खर्च : 7.22 करोड़।
सैलरी कैप : कुल 21 करोड़ इनमें 15.5 करोड़ भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर खर्च करने हैं। 
कब होनी है इंडियन सुपरलीग : 3 अक्तूबर से 6 दिसंबर।
ड्रॉफ्ट सूची : आठों फ्रेंचाइजी टीमों के लिए 112 घरेलू खिलाड़ियों की ड्रॉफ्ट सूची भी है जिसके लिए 5.5 करोड़ का सैलरी कैप है। इसके जरिए टीमें 40 भारतीय खिलाड़ियों का कोटा पूरा करेंगी।
64 : घरेलू खिलाड़ियों को टीमें पहले ही टीम में कायम रखकर या ओपन मार्किट से खरीद चुकी हैं।
40: खिलाड़ी प्लेयर ड्रॉफ्ट सूची से चुने जाएंगे।
02: खिलाड़ी 23 साल से कम उम्र के हर टीम में होंगे। एक टीम में कम से कम 22 और ज्यादा से ज्यादा 26 खिलाड़ी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed