फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   isl final will be on sunday

रविवार को होगा आईएसएल फाइनल, गोवा और चेन्नई भिड़ेंगे

Sat, 19 Dec 2015 04:51 PM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
isl final will be on sunday

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के तहत रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गोवा और चेन्नईयन एफसी टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के तहत रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गोवा और चेन्नईयन एफसी टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


दोनों टीमें अब तक चार बार आपस में भिड़ चुकी हैं जिनमें दो-दो बार दोनों ने जीत दर्ज की है। एफसी गोवा ने मौजूदा सीजन में अब तक 16 मैच खेले हैं जिनमें उसने कुल 32 गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिको की मार्गदर्शन में खेल रही गोवा टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उसके स्टार खिलाड़ी ब्राजील के स्ट्राइकर राफेल कोएल्हो पूरी तरह से फिट हो गए हैं।

सेमीफाइनल के पहले चरण में गोवा को दिल्ली डायनामोज से हार का सामना करना पड़ा था। अंतिम चार के पहले चरण में डायनामोज ने  गोवा को 1-0 से से मात दी थी।

इसके बाद गोवा ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में जबर्दस्त वापसी करते हुए डायनामोज को एक के मुकाबले तीन गोल से हराकर धमाकेदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया।


दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण में चेन्न्ईयन ने मौजूदा चैंपियन एटेलेटिको डी कोलकाता को 3-0 से मात दी थी। इसके बाद सेमीफाइनल के दूसरे चरण में एटीके ने चेन्नईयन को 2-1 से पराजित किया।

बावजूद इसके चेन्नईयन ने गोल अंतर के आधार पर फाइनल में जगह बना ली। चेन्नईयन ने 16 मैचों में अब तक 17 गोल दागे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed