{"_id":"5fbd48d28ebc3e9c0031e8e0","slug":"isl-anirudh-thapa-indian-feat-in-chennaiyin-fc-winning-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: चेन्नईयिन एफसी का जीत से आगाज, जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: चेन्नईयिन एफसी का जीत से आगाज, जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराया
Tue, 24 Nov 2020 11:24 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
चेन्नइयन एफसी
भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिरूद्ध थापा के पहले ही मिनट में किए गए गोल से चेन्नईयिन एफसी ने मंगलवार को आईएसएल मुकाबले में दबदबा बनाते हुए जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
जमशेदपुर एफसी की शुरूआत काफी खराब रही और उसने पहले ही मिनट में गोल गंवा दिया जो अनिरूद्ध थापा ने किया। कुछ देर बाद इस्माइल गोंकालवेज ने पेनल्टी स्पॉट से 26वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी और सुनिश्चित किया कि चेन्नईयिन अपना अभियान जीत से शुरू करे।
विज्ञापन
पहले हाफ के अंत में पिछले सत्र के गोल्डन बूट विजेता नेरिजस वालस्किस (37वें मिनट) ने जमशेदपुर के लिये गोल किया लेकिन ओवेन कोएल की टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
जमशदेपुर के इंग्लिश डिफेंडर पीटर हार्टले ने सातवें मिनट में अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर लाने का स्वर्णिम मौका गंवा दिया था और उनका फ्री किक पर लगाया शॉट लक्ष्य से बाहर चला गया।