{"_id":"5f9cae648ebc3e9b8b76ffbd","slug":"isl-2020-will-start-with-a-match-between-atk-mohun-bagan-and-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीके मोहन बागान व केरल के मुकाबले से होगा आईएसएल का आगाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एटीके मोहन बागान व केरल के मुकाबले से होगा आईएसएल का आगाज
Sat, 31 Oct 2020 05:53 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 31 Oct 2020 05:53 AM IST
सार
20 नवंबर से शुरू होेने वाले टूर्नामेंट का सिर्फ पहले चरण का कार्यक्रम ही किया गया जारी
विज्ञापन
आईएसएल
- फोटो : social media
विस्तार
एटीके मोहन बागान इस साल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में 20 नवंबर को केरल ब्लास्टर्स से टकराएगा। कोविड-19 महामारी के कारण छाई अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को सिर्फ पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया गया है जो 11 जनवरी तक चलेगा। बाकी कार्यक्रम बाद में जारी होगा। मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
एटीके ने पिछले सत्र में फाइनल में चेन्नईयन एफसी को हराकर खिताब जीता था। एटीके की टीम का आईलीग चैंपियन मोहन बागान के साथ विलय हो चुका है और ये एक क्लब के रूप में खेलेंगे। कोलकाता की टीमों एटीके मोहन बागान और एससी ईस्ट बंगाल के बीच पहला मुकाबला 27 नवंबर को वास्को के तिलक मैदान में खेला जाएगा। स्थानीय टीम एफसी गोवा अपना पहला मैच पूर्व चैंपियन बंगलूरू एफसी के खिलाफ 22 नवंबर को खेलेगी।
विज्ञापन
कोरोना के कारण आगामी सत्र गोवा में खाली स्टेडियमों में तीन स्थलों पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान या इससे पहले कोई खिलाड़ी या अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत एकांतवास में भेजा जाएगा। टीम से दोबारा जुड़ने के लिए उसके एक हफ्ते में तीन निगेटिव नतीजे आना अनिवार्य है। गोवा आने से पहले भी सभी खिलाड़ियों के तीन निगेटिव नतीजे आने अनिवार्य थे।
विज्ञापन