{"_id":"5de157f18ebc3e547b5e87b9","slug":"isl-2019-robin-singh-injury-time-strike-helps-hyderabad-fc-snatch-1-1-draw-against-bengaluru-fc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL 2019: रोबिन के गोल से हैदराबाद ने बेंगलुरु एफसी से मैच ड्रॉ कराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL 2019: रोबिन के गोल से हैदराबाद ने बेंगलुरु एफसी से मैच ड्रॉ कराया
Sat, 30 Nov 2019 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
ISL 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
रोबिन सिंह के इंजुरी टाइम में किए गोल की मदद से मेजबान हैदराबाद एफसी ने शुक्रवार को जीएमसी बालायोगी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी को 1-1 से बराबरी पर रोका।
विज्ञापन
कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे मिनट में ही गोल करके बेंगलुरू को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। उसने मैच में अधिकतर समय यह बढ़त बनाये रखी लेकिन रोबिन ने इंजुरी टाइम में किये गये गोल से हैदराबाद मैच ड्रा कराने में सफल रहा। बेंगलुरू का छह मैचों में यह चौथा ड्रॉ है और उसके 10 अंक हो गए है।
विज्ञापन
बेंगलुरू अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पहुंच गया है। वहीं, हैदराबाद की छह मैचों में यह पहला ड्रॉ है और वह चार अंकों के साथ सबसे निचले स्थान पर है।