फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   ISL 2014: NorthEast United hold Delhi Dynamos to a goalless draw.

नॉर्थईस्ट के डिफेंस में सेंध नहीं लगा सकी दिल्ली

Thu, 30 Oct 2014 12:42 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
ISL 2014: NorthEast United hold Delhi Dynamos to a goalless draw.

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के गोलकीपर टीपी रेहेनेश ने यहां इंडियन सुपर लीग (आईसीएल) फुटबॉल में मेजबान दिल्ली डायनामोस के जबरदस्त आक्रमण को विफल करते हुए उन्हें गोलरहित ड्रॉ खेलने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


इस मुकाबले को दिल्ली के आक्रमण बनाम नॉर्थईस्ट के बेहतरीन डिफेंस के बीच मुकाबला माना जा रहा था और इसमें बाजी मेहमान टीम के नाम रही।

पिछले मैच में चेन्नईयन एफसी को 4-1 से करारी शिकस्त देने वाली दिल्ली ने हालांकि इस बार भी हमले कम नहीं किए लेकिन वह नॉर्थईस्ट के गोलकीपर की अभेद दीवार नहीं भेद सके।
विज्ञापन


टीपी रेहेनेश ने 39वें मिनट में दिल्ली के कप्तान एलेक्सजेंद्रो डेल पियेरो का प्रयास बेकार किया तो 87वें और 90वें मिनट में स्ट्राइकर हाल मुलदर के लगातार दो हमले रोके। इस तरह दिल्ली को टूर्नामेंट में चार में से तीसरा मुकाबला ड्रा खेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों कर रहे थे जमकर हौसलाअफजाई पर...

ISL 2014: NorthEast United hold Delhi Dynamos to a goalless draw.

भले ही दिल्ली यह मैच नहीं जीत सका हो लेकिन वह टूर्नामेंट में अभी तक अपराजेय है। अपने घरेलू मैदान पर खेल रही दिल्ली को दर्शकों से भी काफी हौसलाअफजाई मिली। हालांकि काफी समर्थन करने के बावजूद स्टेडियम में मौजूद 20 हजार दर्शकों को मैच के अंत में निराशा ही हाथ लगी।

दूसरी तरफ नॉर्थईस्ट ने अपने पांच मुकाबलों में से यह दूसरा ड्रॉ खेला है जबकि दो जीते और एक गंवाया है। इस मैच में नॉर्थईस्ट ने दिखाया कि आखिर क्यों उसके डिफेंस को टूर्नामेंट में सबसे बढ़िया माना जाता है। ड्रॉ रहने के बावजूद दर्शकों ने इस मुकाबले का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed