दोस्ताना मैच: भारतीय महिला फुटबॉल टीम यूएई पहुंची, इस दिन से करेगी अपने अभियान की शुरुआत
भारतीय टीम यूएई के खिलाफ दो अक्तूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद चार अक्तूबर को ट्यूनिशिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद दो और मुकाबले खेले जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार (दो अक्तूबर) से यूएई और बहरीन में होने वाले दोस्ताना मैचों के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम गुरुवार को यूएई पहुंच गई है। भारतीय टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दो अक्तूबर को मैच खेलने के बाद चार अक्तूबर को ट्यूनिशिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम बहरीन रवाना होगी, जहां उसे 10 अक्तूबर को मेजबान टीम जबकि 13 अक्तूबर को चीनी ताइपे का सामना करना है। बता दें कि भारत में अगले साल होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप के लिए टीम की तैयारियों को देखते हुए इन मैचों की योजना बनाई गई है।
दरअसल, झारखंड सरकार की मदद से भारतीय टीम जमशेदपुर में शिविर लगाया था। सहयोगी स्टाफ के साथ भारत की 23 सदस्यीय टीम जमशेदपुर से नई दिल्ली पहुंची और फिर दुबई के लिए रवाना हुई। टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेर्बी ने कहा, 'एशिया कप की तैयारी के लिए मैच खेलने का मौका मिलने से लड़कियां उत्साहित हैं। हमने पिछले एक महीने जमशेदपुर में कड़ी ट्रेनिंग की और अब हम कुछ कड़े प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ स्वयं को परखने के लिए तैयार हैं।'
टीम इस प्रकार है:
- गोलकीपर: अदिति चौहान, मेबाम लिनथोइंगाम्बी देवी, श्रेया हुड्डा
- डिफेंडर: दालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मिशेल कस्तान्हा, मानिसा पन्ना, एस्टम ओराओन
- मिडफील्डर: संगीता बास्फोरे, इंदुमति कथिरेसन, संजू, मार्टिना थोमचोम
- फॉरवर्ड: डेंगमेई ग्रेस, अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, सौम्या गोगुलोथ, मनीषा कल्याण, सुमति कुमार, प्यारी शाशा और रेनु।