{"_id":"5b54b6874f1c1b3c748b672d","slug":"indian-u-17-womens-national-team-loose-three-matches-in-brics-u-17-football-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने लगाई हार की हैट्रिक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत ने लगाई हार की हैट्रिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर-17 वूमेन नेशनल टीम
भारतीय अंडर-17 लड़कियों की टीम को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में चल रहे ब्रिक्स अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में चीन से संघर्षपूर्ण में 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत की यह लगातार तीसरी हार है।
विज्ञापन
मनीषा ने 25वें मिनट में फ्री किक पर रिबाउंड से मिली गेंद पर मौके का पूरा फायदा उठाते हुए गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने 42वें मिनट में बढ़त दोगुनी करने का शानदार मौका गंवाया।
विज्ञापन
भारतीय गोलकीपर अर्चना ने दूसरे हाफ में कई अच्छे बचाव किए लेकिन 74वें मिनट में भारत का किला टूट गया और चीन ने पेनाल्टी पर गोल कर बराबरी कर ली। आठ मिनट बाद चीन ने फिर गोल कर बढ़त बना ली और 2-1 के अंतर से मैच जीत लिया। भारतीय टीम को इससे पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीकी से 1-5 से और ब्राजील से 0-5 से करारी पराजय मिली थी।
विज्ञापन