{"_id":"695d0c0cb496a423380ef031","slug":"indian-super-league-dates-announced-sports-minister-mansukh-mandaviya-revelead-dates-all-14-clubs-participate-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISL: इंडियन सुपर लीग की तारीखों की घोषणा, अगले महीने इस दिन से शुरू होगा सत्र; खेल मंत्री ने किया एलान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: इंडियन सुपर लीग की तारीखों की घोषणा, अगले महीने इस दिन से शुरू होगा सत्र; खेल मंत्री ने किया एलान
Tue, 06 Jan 2026 06:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:50 PM IST
सार
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की तारीखों का एलान कर दिया है। आईएसएल का आगामी सीजन अब तक शुरू नहीं हो सका था, लेकिन कई बैठकों के बाद इस लीग के शुरू होने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के तारीखों का एलान किया। आईएसएल की शुरुआत 14 फरवरी से होगी और इसमें सभी 14 क्लब हिस्सा लेंगे। वाणिज्यिक साझेदारों की कमी के कारण यह लीग अब तक शुरू नहीं हो सकी थी जिस कारण काफी विवाद भी हो रहा था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने हाल ही में कहा था कि आईएसएल के तारीख की घोषणा आने वाले सप्ताह में होगी।
विज्ञापन
विवाद पर लगेगा विराम?
खेल मंत्री मांडविया ने कहा, आईएसएल को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन आज सरकार, फुटबॉल महासंघ और मोहन बागान व ईस्ट बंगाल समेत 14 क्लबों की बैठक हुई और हमने फैसला किया है कि आईएसएल 14 फरवरी से शुरू होगा। सभी क्लब इसमें भाग लेंगे। पिछले कुछ समय से भारतीय फुटबॉल को लेकर अदालत में चल रहे विवाद के कारण आईएसएल के आयोजन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी जिस पर अब विराम लग गया।

आईएसएल संचालन परिषद बोर्ड का होगा गठन
एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इस मौके पर बताया, 'आईएसएल के संचालन के लिए संचालन परिषद बोर्ड का गठन होगा। आईएसएल में 14 टीमों के 91 मैच एक चरण में होम (घरेलू) और अवे (प्रतिद्वंद्वी टीम का घरेलू मैदान) आधार पर खेले जाएंगे।' चौबे ने कहा कि मैच कहां होंगे, यह क्लब एआईएफएफ के साथ मिल कर तय करेंगे। उन्होंने कहा, 'आई लीग में 11 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे जो आईएसएल के साथ ही आरंभ होगी। इसमें आईलीग-दो और आईलीग-तीन में 33 के बजाय 40 टीमें होंगी।' उन्होंने बताया कि आईएसएल के लिए 25 करोड़ रुपये का एक कैप (खर्च की सीमा) बनाया गया है जिसमें 10 प्रतिशत एआईएफएफ, 15 प्रतिशत क्लब 30 प्रतिशत व्यावसायिक साझेदार वहन करेंगे।

चौबे ने कहा, 'जब तब व्यावसायिक साझेदार नहीं मिल जाता तब तक एआईएफएफ कुल 40 प्रतिशत खर्च वहन करेगा।' उन्होंने कहा कि एआईएफएफ का कुल योगदान 14 करोड़ रुपये होगा जिसमें 10 करोड़ आईएसएल और 3.2 करोड़ आई लीग के लिए होंगे। आईडब्ल्यूएल (इंडियन वुमेन लीग) का शत प्रतिशत फंड एआईएफएफ का होगा।