फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian kid creates history in fifa world cup 2018

फीफा विश्व कप 2018 में 10 साल के भारतीय बच्चे ने रचा इतिहास, बोला- अपना सपना जी रहा हूं

Tue, 19 Jun 2018 01:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Indian kid creates history in fifa world cup 2018
ऋषि तेज

फीफा विश्व कप 2018 में सोमवार को भारत का परचम एक बार फिर बुलंदियों पर लहराया, जब 10 साल के ऋषि तेज ने इतिहास रच दिया। सोची में बेल्जियम बनाम पनामा मैच में ऋषि बतौर बॉल ब्वॉय मैदान पर आए और वह ऐसा करने वाले देश के पहले लड़के बन गए हैं। 10 वर्षीय ऋषि मैच बॉल हाथ में लेकर मैदान पर आए। इसके बाद रेड डेविल्स और विश्व क में पहली बार एंट्री कर रही पनामा के बीच मैच शुरू हुआ।

विज्ञापन


बेल्जियम ने पनामा को आसानी से 3-0 से मात दी। रोमेलु लुकाकू ने दो गोल दागे जबकि एक गोल ड्राइस मर्टेंस ने किया। बता दें कि ऋषि के अलावा भारत की 11 साल की नथानिया जॉन कंडथिल भी फीफा विश्व कप 2018 में ऑफिशियल मैच बॉल कैरियर्स (ओएमबीसी) के लिए पदस्थ हुई हैं। 
विज्ञापन


विश्व कप में जाने से पहले 10 साल के ऋषि ने स्वीकार किया था कि उन्होंने एक सप्ताह से पर्याप्त नींद नहीं ली है। वहीं नथानिया ने कहा था कि वह उत्सुक जरूर हैं, लेकिन उनकी नींद नहीं उड़ी है। बेंगलुरु के ऋषि ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था, 'मैं बहुत उत्सुक हूं। आप इसे नाप नहीं सकते। ऐसा लगता है कि मैं अभी भी सपना देख रहा हूं। रूस में मैं हर पल को जीना चाहूंगा। मैच के दौरान मैं सिर्फ खेल का मजा नहीं लूंगा बल्कि विश्लेषण करूंगा कि वह कैसे खेलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु की नथानिया रूस जाने वाली एकमात्र लड़की

Indian kid creates history in fifa world cup 2018
Football

तमिलनाडु की नथानिया रूस जाने वाली एकमात्र लड़की हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता में 50 लड़कों को मात दी और अपनी फुटबॉल की शैली से सभी को प्रभावित किया। इस अभियान का आयोजन फीफा के आधिकारिक पार्टनर किया मोटर्स ने किया था। नथानिया 22 जून को ब्राजील और कोस्टा रिका के बीच मैच से पहले मैच बॉल लेकर मैदान पर आएंगी।

फीफा के ओएमबीसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों के 64 स्कूली बच्चों को विश्व कप में मैच बॉल लेकर मैदान में जाने का मौका मिला है। इसमें भारत के दो बच्चे शामिल हैं, जिन्हें विश्व के दिग्गज फुटबॉलरों के साथ मैदान में जाने का मौका मिलेगा।

नथानिया ने रूस जाने से पहले कहा था, 'हमने 30 सेकंड का वीडियो अपलोड किया था, जिसमें अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाईं थीं। 1500 बच्चों में से 50 को शॉर्ट लिस्ट किया गया और फिर अंतिम 6 के बाद आखिरी दो का चयन किया गया। मुझे मैदान पर जाने का ख्याल सता नहीं रहा है। मैं उत्साहित जरूर हूं, लेकिन ज्यादा बढ़ाना नहीं चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि स्टार फुटबॉलरों के ऑटोग्राफ्स ले पाउंगी या नहीं, लेकिन ऐसा करना जरूर पसंद करूंगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed