फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian footballer sunil chetri surpasses messis tally to become 2nd highest goalscorer in international matches

फुटबॉल: अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा गोल कर दूसरे नंबर पर आए सुनील छेत्री, मेसी को पछाड़ा

Tue, 08 Jun 2021 06:33 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 08 Jun 2021 06:33 PM IST
सार

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। सुनील छेत्री अब सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Indian footballer sunil chetri surpasses messis tally to become 2nd highest goalscorer in international matches
भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री अर्जेंटीना के सुपर स्टार लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।36 वर्षीय छेत्री ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाईंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की तरफ से दोनों गोल किए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 74
इस तरह से उनके कुल अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 74 हो गई है। विश्व कप क्वालीफायर में भारत की पिछले छह सालों में पहली जीत के नायक छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) से पीछे हैं। छेत्री बार्सिलोना के स्टार मेसी से दो और यूएई के अली मबखौत से एक गोल आगे हैं। मबखौत 73 गोल के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मेसी ने पिछले गुरुवार को चिली के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर मैच में अपना 72वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया था जबकि मबखौत ने मलेशिया के खिलाफ अपनी गोल संख्या में बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन


79वें मिनट में दागा पहला गोल
छेत्री ने सोमवार को जासिम बिन हमाद स्टेडियम में 79वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर इंजुरी टाइम में दूसरा गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। भारतीय कप्तान सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में शीर्ष 10 में पहुंचने से केवल एक गोल पीछे हैं। वह हंगरी के सैंडो कोकसिस, जापान के कुनिशिगे कमामोतो और कुवैत के बाशर अब्दुल्लाह से एक गोल पीछे हैं। इन तीनों ने समान 75 गोल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने छेत्री को दी बधाई

टीम की जीत और छेत्री के रिकार्ड पर खुशी व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कप्तान की आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए प्रशंसा की। पटेल ने ट्वीट किया, 'हमारे कप्तान सुनील छेत्री ने लियोनेल मेस्सी को पीछे छोड़कर 74 गोल के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचकर एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आगे कहा कि कप्तान को बहुत बहुत बधाई और भविष्य में इस तरह की अन्य उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं।' इस जीत से भारत सात मैचों में छह अंक के साथ ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत का अगला मैच 15 जून को अफगानिस्तान से होगा।

10 वर्षों के बाद अपने गोल की संख्या की गिनती करेंगे
भारतीय कप्तान ने कहा कि वह शायद 10 वर्षों के बाद अपने गोल की संख्या की गिनती करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं गोल की संख्या को नहीं गिनता हूं। 10 साल के बाद हम साथ बैठ कर बात करेंगे और इसे गिनेंगे।' उन्होंने कहा, 'हमने बहुत सारे मौके गंवा दिये थे। हम और बेहतर कर सकते थे। यह क्वालिफाइंग अभियान काफी उतार-चढाव से भरा रहा है। पीछे मुड़कर देखे तो लगता है कि हम इसमें बहुत बेहतर कर सकते थे।' छेत्री ने कहा, 'हम इसके बारे में बात करेंगे लेकिन मुझे खुशी है कि हम तीन अंक हासिल करने में सफल रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed