फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian football team to participate in Asian Games Anurag Thakur confirms relaxation given on coach request

Asian Games: एशियाई खेलों में भाग लेगी भारतीय फुटबॉल टीम; कोच की मांग पर खेल मंत्रालय ने दी छूट

Wed, 26 Jul 2023 06:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 06:12 PM IST
सार

भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टिमैक के पत्र लिखने के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दे दी है। अब भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी। खेल मंत्रायल के नियम के अनुसार दोनों टीमें एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकती हैं, लेकिन दोनों टीमों को विशेष छूट दी गई है। 
 

विज्ञापन
Indian football team to participate in Asian Games Anurag Thakur confirms relaxation given on coach request
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों में भारत की पुरुष और महिला दोनों फुटबॉल टीमें भाग लेंगी। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय फुटबॉल टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए खेल मंत्रालय ने यह फैसला लिया है कि नियमों में छूट देते हुए दोनों टीमों को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन


भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टिमैक के पत्र लिखने के बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दी है। खेल मंत्रायल के नियम के अनुसार भारत की पुरुष और महिला टीम एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकती हैं, क्योंकि दोनों टीमें एशियाई फुटबॉल टीमों की फीफा रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल नहीं हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखते हुए दोनों टीमों को विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा "भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! हमारी राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें, पुरुष और महिला दोनों, आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए तैयार हैं। भारत सरकार के युवा और खेल मंत्रालय ने उन दोनों टीमों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए नियमों में ढील देने का निर्णय लिया है, जो मौजूदा मानदंड के अनुसार एशियाई खेलों में भाग लेने के योग्य नहीं थीं। हाल के दिनों में उनके अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने छूट देने का फैसला किया है। मुझे यकीन है कि वे एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है खेल मंत्रालय का नियम?
खेल मंत्रालय के नियम के अनुसार हर खेल में भारत की वही टीम भाग ले सकती है, जो इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही टीमों की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष आठ में शामिल हो। अगर एशियाई खेलों में पहले ही आठ ऐसी टीमें भाग ले रही हैं, जिनकी रैंकिंग भारतीय टीम से बेहतर है तो भारत अपनी टीम इस प्रतियोगिता में नहीं भेजता है। फुटबॉल के मामले में ऐसा ही है। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों से बेहतर रैंकिंग वाली कई टीमें पहले ही प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इसी वजह से भारतीय टीम को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन कोच स्टिमैक की मांग पर नियमों में छूट दी गई है और भारतीय टीम अब इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।

स्टिमैक ने अपने ट्वीट में लिखा था "माननीय प्रधान मंत्री जी से एक विनम्र अपील और ईमानदार अनुरोध। नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी। कृपया हमारी फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दें।
हम अपने राष्ट्र के गौरव और तिरंगे के लिए लड़ेंगे! जय हिन्द!"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed