फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian Football Team: Footballer Jhingan out in the list of probables for World Cup qualifiers, know

Indian Football Team: विश्व कप क्वालिफायर के संभावितों की सूची में फुटबालर झींगन बाहर, जानें

Wed, 08 May 2024 02:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 May 2024 02:41 AM IST
सार

दूसरी सूची में शामिल 15 खिलाड़ियों में मुंबई सिटी एफसी और मोहन बागान एसजी के खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने आईएसएल कप फाइनल खेला। वे 15 मई को शिविर से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Indian Football Team: Footballer Jhingan out in the list of probables for World Cup qualifiers, know
Igor Stimac, To Remain, In Charge, India Football Team, FIFA World Cup Qualifiers, Kuwait, Qatar - फोटो : AIFF/PTI

विस्तार

भारतीय सीनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कुवैत और कतर के खिलाफ फीफा विश्वकप 2026 के प्रारंभिक संयुक्त क्वालिफिकेशन के दूसरे दौर के मुकाबलों के लिए 15 संभावित खिलाड़ियों की दूसरी सूची जारी की जिसमें चोटिल डिफेंडर संदेश झींगन का नाम नहीं है। झींगन को जनवरी में सीरिया के खिलाफ भारत के एशियाई कप ग्रुप मैच के दौरान दाहिने घुटने में चोट लगी थी। पहली सूची में शामिल 26 खिलाड़ी भुवनेश्वर में 10 मई से अभ्यास शुरू करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी सूची में शामिल 15 खिलाड़ियों में मुंबई सिटी एफसी और मोहन बागान एसजी के खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने आईएसएल कप फाइनल खेला। वे 15 मई को शिविर से जुड़ेंगे। कुल 41 खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में भाग लेंगे। भारत का सामना छह जून को कोलकाता में कुवैत से और 11 जून को कतर में मेजबान टीम से होगा। भारत ग्रुप ए में चार मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें तीसरे दौर में पहुंचेंगी और एएफसी एशियाई कप का टिकट कटाएंगी।
विज्ञापन


संभावित खिलाड़ी :
गोलकीपर : पी तेमपा लाचेंपा, विशाल कैथ
रक्षक पंक्ति : आकाश मिश्रा , अनवर अली, मेहताब सिंह, राहुल भेके, शुभाशीष बोस
मध्यपंक्ति : अनिरूद्ध थापा, दीपक टंगड़ी, लालेंगमाविया राल्टे, लालियांजुआला छांगटे, लिस्टन कोलासो, सहल अब्दुल समद ।
अग्रिम पंक्ति : डेविड लालह्लानसंगा, जितिन मदाथिल सुब्रान, लालरिनजुआला, पार्थिब सुंदर गोगोई, रहीम अली, सुनील छेत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed